Skip to content

Chapter 4 · Grains and other foods, their merits and faults

PDF page 124 (book page 52)

धान्यादिगुणागुणविचार

123
125
Open chapter 4 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / धान्यादिगुणागुणविचार 52 भावार्थ : शालिधान मधुर होता है, ठणडागुणयुक्त होता है, पचन में लघु रहता है,अतएव पित्त को दूर करने वाला है, कफ को बढाने वाला है, मूत्र को अधिक लाने वाला है। इसी प्रकार व्रीहि (चावल का धान) कषायला होकर मधुर रहता है। अतएव पित्त और वायु को नाश करने वाला है एवं नित्य बद्धमल करने वाला है। पचन में भारी है। कुधान्यों के गुण कथन उष्णा रूक्षतरा: कषायमधुरा: पाके लघुत्वाधिका:। श्लेष्मघना: पवनातिपित्तजनना विष्टंभिनस्सर्वदा॥ श्यामाकादिकुधान्यलक्षणमिदं प्रोक्रं नृणामश्रAतां। सम्यग्वैदलशाकसद्धवगणोष्वत्यादरादुच्यते॥ 21॥ भावार्थ : साँमा आदि अनेक कुधान्य उष्ण होते हैं, अतिरूक्ष होते हैं। कषाय और मधुर होते हैं। पचने में हलके हैं। कफ को दूर करने वाले हैं और वात पित्त को उत्पन्न करने वाले हैं। सदा मलमूत्र का अवरोध करते हैं अर्थात् इस प्रकार साँमा आदि कुधान्यों को खाने से मनुष्यों को अनुभव होता है। अब अच्छे दाल, शाक, द्रव आदि पदार्थ जो खाने योग्य हैं उनके गुण कहेंगे। द्विदलधान्य गुण रूक्ष: शीतगुणा: कषायमधुरास्सांग्राहिका वातला:। सर्वे वैदलका: कषायसहिता: पित्तासृजि प्रस्तुता:॥ उक्रा: सैष्णकु लुत्थका: कफमरुव्द्याधिप्रणाशास्तु ते। गुल्माष्ठीलयकृत्प्लिहाविघटना: पित्तासृगुद्रेकिण:॥ 22॥ भावार्थ : प्राय: सर्व द्विदल (अरहर, चना, मसूर आदि) धान्य रु क्ष होते हैं। शीत गुण युक्त हैं कषाय व मधुर रस संयुक्त हैं। मलावरोध करते हैं। वात का उद्रेक करते हैं। ये कषायरस युक्त होने के कारण रक्तपित्त में हितकर हैं। कुलथी भी उष्ण है,कफ और वात को नाश करती है, गुल्म अष्ठीला यकृत (जिगर का बढ जाना) और प्लीहा (तिल्ली का बढना) रोग को दूर करने वाली है। रक्तपित्त को उत्पन्न करने वाली है। माष आदि के गुण माषा: पिच्छिलशीतलातिमधुरा वृष्यास्तथा बृंहणा। पाके गैरवकारिण: कफकृत: पित्तासृगाक्षेपणा:। नित्यं भिन्नपुरीषमूत्रपवना: श्रोष्ठस्सदा शोषिणां। साक्षत्केवलवातला: कफ मया राजादिमाषास्तु ते॥ 2x॥ भावार्थ : उडद लिवलिवाहट होते हैं; शीतल व अति मधुर होते हैं, वाजीकरण करने वाले व