Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / धान्यादिगुणागुणविचार
50
रात्वाहारविधानमुक्तमखिलं षणणामृतूनां क्रमा-।
द्रेयंस्यान्मनुजस्य सात्म्यहितकृद्वेलाबुभुक्षवशात्॥15॥
भावार्थ : शिशिरऋतु में खट्टा पदार्थ, दूध, कषायला पदार्थ, कडुआ पदार्थ, नमकीन और
अधिक उष्ण गुणयुक्त पदार्थ का भोजन करना विशोष हितकर है। जल तालाब का हितकर है। इस प्रकार
उपर्युक्त क्रम से छहों ऋतुओं के योग्य भोजन विधान को जानकर, समय और भूख की हालत देखकर,
मनुष्य के शरीर के लिए जो हितकारी व प्रकृति के लिए अनुकूल हो, ऐसा पदार्थ भोजन पानादिक में
देना चाहिए, वही सर्वदा शरीर संरक्षाण के लिए साधन है।
आहारकाल
विणमूत्रौ विनिर्गते विचलिते वायै शरीरे लघै।
शुद्धेःपींद्रियवाडं मन:सुशिथिले कुक्षै श्रमव्याकुले।
कांक्षमप्यशनं प्रति प्रतिदिनं रात्वा सदा देहिना-।
माहारं विदधीत शास्त्रविधिना व़यामि युक्तिक्तमं॥16॥
भावार्थ : जिस समय शरीर से मलमूत्र का ठीक-ठीक निर्गमन हो, अपानवायु भी बाहर छूटता
हो, शरीर भी लघु हो, पाँचों इंद्रिय प्रसन्न हों, लेकिन वचन व मन में शिथिलता होती हो पेट भी श्रम
(भूख) से व्याकुलित हो तथा भोजन करने की इच्छा भी होती हो तो वही भोजन के योग्य समय जानना
चाहिए। उपरोक्र लक्षण की उपस्थिति को रातकर उसी समय आयुर्वेद-शास्त्रोक्र भोजन विधि के
अनुसार भोजन करें। आगे भोजन क्रम को कहेंगे।
भोजनक्रम
स्निग्धं यन्मधुरं च पूर्वमशनं भुंजीत भुक्तिक्तमे।
मध्ये यल्लवणाम्लभक्षणयुतं पश्चात्तु शोषान्रसान्।
रात्वा सात्म्यबलं सुखासनतले स्वच्छे स्थिरस्तत्पर:
क्षिप्रं कोष्णमथ द्रवोत्तरतरं सर्वर्तुसाधारणम्॥17॥
भावार्थ : भोजन करने के लिए, जिस पर सुख पूर्वक बैठ सकें ऐसे साफ आसन पर, स्थिर
चित्त होकर अथवा स्थिरतापूर्वक बैठें। पश्चात् अपनी प्रकृति व बल को विचार कर उसके अनुकूल,
थोडा गरम (अधिक गरम भी न हो न ठणडा ही हो) सर्व ऋतु के अनुकूल, ऐसे आहार को शीघ्र ही
(अधिक विलम्ब भी न हों व अत्यधिक जल्दी भी न हो) उस पर मन लगाकर खावें। भोजन करते
समय सबसे पहले चिकना, व मधुर अर्थात् हलुआ, खीर, बर्फी, लडुÂ आदि पदाथोँ को खाना चाहिए।
तथा भोजन के बीच में नमकीन; खट्टा आदि अर्थात् चटपटा मसालेदार चीजों को व भोजनांत में दूध
आदि द्रवप्राय आहार खाना चाहिए।