Skip to content

Chapter 4 · Grains and other foods, their merits and faults

PDF page 121 (book page 49)

धान्यादिगुणागुणविचार

120
122
Open chapter 4 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / धान्यादिगुणागुणविचार 49 भावार्थ : वसंत श्रत ुमें रूक्ष (रूखा), क्षर (खारा), कषायला, कडुआ और कटुक (चरपरा) रस प्राय: हितकर होते हैं एवं भोजन, पान में भी (ऊपर कहा गया) रूक्ष क्षरादि गुण व रस युक्त पदार्थ हितकर होते हैं। पीने के लिए पानी कुएँ का व गाँव का हो अथवा अग्नि से तपाया हुआ, निर्मल, श्रेष्ठ व ठणडा किया गया हो। इस ऋतु में नस्य व वमन का प्रयोग भी अत्यन्त हितकर होता है, ऐसा श्रीजिनेन्द्र भगवान् ने कहा है। ग्रीष्मर्तु व वर्षर्तु में हित ग्रीष्मे क्षीरघृतप्रभूतमशनं श्रोष्ठं तथा शीतलं। पानं मान्यगुडेक्षुभक्षणमपि प्राप्तं हि कौपं जलं॥ वर्षासूत्कटतिक्तमल्पकटुकं प्रायं कषायान्वितं। दुग्धेक्षुप्रकरादिकं हितकरं पेय जलं यच्छ्रितम्॥13॥ भावार्थ : ग्रीष्मकाल में दूध, घी; से युक्त भोजन करना श्रोष्ठ है एवं ठणडे पदाथोँ का पान करना उपयोगी है। गुड और ईख (गन्न) खाना भी हितकर है। कुएँ का जल पीना उपयोगी है। बरसात में अधिक मात्रा में कडुआ कष्ैलारस; अल्प प्रमाण में कटु (चरपरा) रस, या रसयुक्त पदाथोँ के सेवन, एवं दूध ईख; या इनके विकार (इनसे बना हुआ अन्य पदार्थ शक्कर, दही आदि) का उपयोग हितकर है तथा पीने के लिए जल, गरम होना चाहिए। सक्षीरं घृतशर्कराढच्यमशनं तिक्तं कषायापान। सवँ स्यात्सलिलं हितं शरदि तच्छ्रेयोःर्थिनां प्राणिनां। हेमंते कटुतिक्तशीतमहीतं क्षरं कषायादिकं। सर्पिस्तैलसमेतमम्लमधुरं पथ्यं जलं चोच्यते॥14॥ भावार्थ : श्रोय को चाहने वाले प्राणियों को शरत्काल में घी शक्कर से युक्त भोजन व कषायला पदार्थसे युक्त भोजन हितकर है। जल तो नदी, कुँआ, तालाब वगैरह का सर्व उपयोगी होगा हेमंतऋतु में कडुआ, तीखा, खट्टा व शीत पदार्थ अहित है और खारा व कषायला द्रव्य से युक्त भोजन उपयोगी है, घी और तेल, खटाई व मिठाई इस ऋतु में हितकर है। इस ऋतु में प्राय: सर्व प्रकार का जल पथ्य होताहै। शिशिर ऋतु में हित अम्लक्षीरकषायतिक्तलवणप्रस्पष्टमुष्णाधिकं। भोजयं स्याच्छिशिरे हितं सलिलमप्युक्तं तटाकस्थितं।