Skip to content

Chapter 4 · Grains and other foods, their merits and faults

PDF page 120 (book page 48)

धान्यादिगुणागुणविचार

119
121
Open chapter 4 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / धान्यादिगुणागुणविचार 48 सम्यक्संचयमत्र कोपमखिलं पंचादशोत्सर्पणम्। चान्योन्याश्रयणं निजप्रकटितं व्यक्तिप्रभेदं तथा। यो वा वेत्ति समस्तदोषचरितं दु:खप्रदं प्राणिनाम्। सोःयं स्याद्धिषगुत्तम: प्रतिदिनं षणणां प्रकुर्यात्क्रीयाम् ॥10॥ भावार्थ : इस ऊपर कहे गए, सर्व प्राणियों को दु:ख देने वाले, दोषों (वात, पित्त कफ) के संचय, प्रकोप (पंद्रह प्रकार के) प्रसर, अन्योन्याश्रय (स्थानसंश्रय) व्यक्ति और भेद इत्यादि संपूर्ण चरित्र को अच्छी तरह से जो जानता है। वही उत्तम भिषक् (वैद्य) कहलाता है। उसको उचित है कि उपरोक्र संचय आदि छह अवस्थाओं में शोधन, लंघन, पाचन, शमन आदि यथायोग्य चिकित्सा करें अर्थात् संचय आदि पूर्व अवस्थाओं में योेग्य चिकित्सा करें तो, दोष आगे की अवस्था को प्राप्त नहीं कर सकते हैं और चिकित्सा कार्य में सुगमता होती है। उत्तरोत्तर अवस्थाअों में कठिनता होती जाती है। दोषों के संचय आदि दो प्रकार से होते है। एक तो ऋतु स्वभाव से, दूसरा अन्य स्वस्व कारणों से। यहाँ छह अवस्थाओं में चिकित्सा करने की जो आरा दी है, वह स्वकारणों से संचय आदि अवस्था प्राप्त दोषों का है। क्योंकि ऋतुस्वभाव से संचित दोषों की चिकित्सा उसी अवस्था में नहीं बतलायी गई है। परन्तु प्रकोपकाल में, शोधन आदि का कथन किया है। एवं कालविधानमुक्तमधुना रात्वात्र वैद्यो महान्। पानाहारविहारभेषजविधिं संयोजयेiुद्धिमान्। तत्रादै खलुं संचये प्रशमयेद्रोषप्रकोपे सदा। सम्यक्शोधनमादरादिति मतं स्वस्थस्य संरक्षाणम्॥11॥ भावार्थ : इस प्रकार अभी तक काल भेद को जानकर तत्तत्कालानुकूल प्राणियों के लिए अन्नपानादिक आहार व विहार औषधि आदि की योजना करें। सबसे पहले संचित दोषों को (प्रकोप होने के पूर्व ही) उपशम करने का उपाय करना चाहिए। यदि ऐसा न करने के कारण दोष प्रकोप हो जाये, तो उस हालत में आदर पूर्वक सम्यक् प्रकार से, वमनादिक के द्वारा शोधन करें। अर्थात् शरीर से पृथक् करें। यही स्वास्थ्य के रक्षाण का उपाय है। ऐसा आयुर्वेद के विद्वानों का मत है। वसंत ऋतु में हित रूक्षक्षरकषायतिक्तकटुकप्रायं वसंते हितं। भोजयं पानमपीह तत्समगुणं प्रोक्तं तथा चोषकम्॥ कैपं ग्राम्यमथाग्नितप्तममलं श्रोष्ठं तथा शीतलं। नस्यं सद्वमनं च पूजयतममित्येवं जिनेन्द्रोदितं॥12॥