Skip to content

Appendix: Hitahita · Wholesome and unwholesome things

PDF page 707 (book page 635)

अथ हिताहिताध्याय:

706
708
Open appendix: hitahita as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / अथ हिताहिताध्याय: 635 मा़यामा़य, पेयापेय, गम्यागम्य आदि लोकव्यवहार होते हैं। नाम से नारी (स्त्री) इस प्रकार की सामान्य संरा से युक्त होने पर भी भगिनी और भार्या में एक सेव्या है। दूसरी सेव्या नहीं है। इसी प्रकार अन्न व मांस दोनों जीव शरीर सामान्य होने पर भी एक सेव्य है और एक सेव्य नहीं है। इसी प्रकार लौकिक और पारमार्थिक विषयों को जानने वाले विशेषरा पूर्वाचायोँ ने लोक में हिताहित प्राप्ति परिहार रूपी कर्तव्य सिद्धि का प्रतिपादन किया है। यदि यह बात न हो तो जिस प्रकार धान्य, वैदल, मूल, फ ल, पुष्प पत्रादिक स्थावर द्रव्यों को देवता पूजन के योग्य, ब्राहाण, क्षत्रिाय वैश्यादिक विशिष्ट पुरुषों के उपभोग के लिए योग्य, विधि रूप अस्पृश्य रज व शुक्र से उत्पन्न धातुमल मूत्रादि शरीर दोष से रहित, विशुद्ध, अविरुद्ध,पापरहित, निर्दोष, निर्मल, निरूपम, सुगंधी, सुरूप, सुक्षेत्राज आदि रूप से कहा है मांस को भी उसी प्रकार कहना चाहिए। सत्यधर्मनिष्ठ वैद्य उस प्रकार कह नहीं सकता है। इस प्रकार स्थावर द्रव्यों को मांस के नाम से कहने वाले वैद्य के लिए प्रत्यक्ष विरोध दोष आ जावेगा। साथ ही स्ववचन विरोध, आगम विरोध, लोक विरोधादि समस्त विरोध दोष रूपी अनिष्ट पाषाण वृष्टि प्रलय वृष्टि के समान उसके मस्तक पर ती़ण शस्त्राधारा के समान पडते हैं। उस भय से मांस को इस प्रकार नहीं है, ऐसा कथन किया जाता है। परंतु जीव शरीर व्याघात निमित्त होने से स्थावरात्मक पाप निमित्त औषधि का उपयोग आप किस प्रकार करते हैं ? इस प्रकार पूछने पर आचार्य उत्तर देते हैं कि ठीक ही कहा है कि जीवों के घात के लिए किए जाने वाला कार्य पापहेतु है, इसमें कौन संदेह के साथ बोल सकता है, क्योंकि धर्म तो अहसिां लक्षण है, वह प्राणियों को न मारने से होता है। यहाँ पर धर्माधर्म विकल्प चार प्रकार से होता है। पाप का निमित्त पाप, धर्म निमित्त पाप, पाप निमित्त धर्म, धर्म निमित्त धर्म, इस प्रकार परस्पर अन्योन्य सम्बन्ध से चार प्रकार से विभक्र होते हैं एवं सकाम भावना व निष्काम भावना से एवं लौकिक व लोकोत्तर रूप से किए हुए धर्म का भी दो प्रकार है। लौकिक व्यापार रूपी देवायतन, देवपूजा, गुरुपूजा, ब्राहाणपूजा आदि के लिए निष्काम भावना से कृत पाप धर्माभिवृद्धि के लिए ही कारण होता है। कहा भी है -पूज्य जिनेन्द्र की पूजा करने के लिए मंदिर बांधने, सामग्री धोने आदि आरम्भ में लगने वाले पाप का लेश पुणय समुद्र के सामने दोष को उत्पन्न करने के लिए समर्थ नहीं है। जिस प्रकार शीतामृत समुद्र में विष का एक कण उसको दूषित करने के लिए समर्थ नहीं हो सकता है, उसी प्रकार पुणय कार्य के लिए किए हुए अल्प पाप से विशेष हानि नहीं हो सकती है। इसी प्रकार द्विज, साधु व मुनिगण आदि महापुरुषों की चिकित्सा के लिए करुणा के साथ अर्चना कर लिया हुआ स्थावर औषध पुणय के लिए ही कारण होता है। पैतामह में भी कहा है - उत्तर दिशा की ओर गए हुए वृक्ष के मूल को अर्चन कर उसे लाना चाहिए एवं पूर्व, दक्षिण व पश्चिम दिशा की ओर झुके हुए पत्रा, फ ल व पुष्पों को ग्रहण करना चाहिए। इस प्रकार करुणा के साथ औषधि को ग्रहण करने का विधान जो किया गया है, वह प्राणियों के प्रति अनुग्रह के लिए है। अतएव उन वृक्षदिकों को मूल से नाश नहीं करना चाहिए। अथवा तृण, गुल्म,