Skip to content

Appendix: Hitahita · Wholesome and unwholesome things

PDF page 706 (book page 634)

अथ हिताहिताध्याय:

705
707
Open appendix: hitahita as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / अथ हिताहिताध्याय: 634 विशेष) व मधु को भी पीना चाहिए। इसी प्रकार चरक में शाेष चिकित्सा प्रकरण में भी कहा है - शाेषरोग गृहीत, प्राण के विषय में संदेहवर्ति और संन्यास के योग्य, अधोगत नेतृक रोगी होने पर भी अनंत संसार के प्रतिपक्ष के अवलंबन करने की इच्छा से साक्षत् ऋषियों को भी मांसभक्षण का समर्थन किया है। शाेष रोगियों के लिए मांसमाक्षक प्राणियों के मांसवर्धक मांस को विधि प्रकार सेवन करावें। उन्हें मोर के मांस को खिलावें। बर्हि(मयूर) शब्द से और भी गृद्ध, उल्लू, नीलकंठ आदि के मांस का भी ग्रहण कर उनको विधि पूर्वक तैयार कराकर देवें। इसी प्रकार तीतर के मांस को भी खिलावें। तित्तिर शब्द से कौवे के मांस को भी ग्रहण करना चाहिए। वर्मि मत्स्य (मछली) के मांस को भी देवें। वर्मि (मत्स्य भेद) शब्द से सपोँ का भी ग्रहण करना चाहिए। मत्स्य के अंत्राको भी खिलाना चाहिए। इसी प्रकार गंडूपद (कीट विशेष) को भी खाने देना चाहिए। इसी प्रकार खरगोश के मांस को भी देना चाहिए। शश (खरगोश)शब्द से सियार, स्थूल नौले , बिल्ली, सियार के बच्चो आदि के मांस का ग्रहण करना चाहिए। इसी प्रकार मांसभक्षक प्राणियों के मांस को भी उस रोगी को खिलाना चाहिए। इससे सहिं, रीछ, तरक्षू, (कांटेदार शरीर वाला जंगली प्राणि विशेष) व्याघ्र आदि के मांस का एवं हाथी गेंडा आदि प्राणियों के मांस का भी प्रयोग करना चाहिए। जिससे उस रोगी के शरीर में मांस की वृद्धि होती है। यदि किसी को मांस खाने का अमयास न हो एवं उससे घृणा करता हो तो उसके सामने मांस की प्रशंसा करउसे मांस के प्रति प्रेम उत्पन्न करना चाहिए, जिससे वह रोगी उस मांस को सुख पूर्वक खा सकेगा। कदाचित् उसे मालूम हो जाये कि यह कौवा, बिल्ली, गीदड आदि का मांस है, पहले तो वह घृणा से खायेगा ही नहीं या किसी तरह जबरदस्ती खावे तो खाते ही वमन करेगा। उसके हृदय में घृणा उत्पन्न न हो इसके लिए अन्य प्राणियों के मांस का नाम कहकर देना चाहिए। इत्यादि प्रकार से मांस भक्षण का पोषण किया गया है। v. इस प्रकार अनेक विधि से शास्त्राोतरों में मधु, मद्य व मांससदृश नदिं्य पदाथोँ के सेवन का समर्थन किया गया है, तब उसे किस प्रकार आच्छादन कर सकते हैं ?। अब कोई यहाँ पर ऐसी शंका करते हैं कि वृक्ष, गुल्म, लता, कंदमूल, फल, पत्रा आदि औषध भी जीव शरीर होने से मांस ही हैं। फि र उनका भक्षण क्यों किया जाता है ? इसके उत्तर में आचार्य कहते हैं कि - मांस तो जीव शरीर ही है। परंतु जीव शरीर सबके सब मांस ही होना चाहिए ऐसा कोई नियम नहीं है। वह मांस हो भी सकता है। जिस प्रकार नबिं तो वृक्ष है, परंतु वृक्ष सभी नबिं हों ऐसा हो नहीं सकता। इसी प्रकार मांस जीव शरीर होने पर भी जीव शरीर मांस ही होना चाहिए, ऐसा नियम नहीं हो सकता है। इस प्रकार पदाथोँ का धर्म व्याप्य-व्यापाक रूप से मौजूद है। व्याप्य की सत्ता जहाँ पर रहेगी वहाँ व्यापक की सत्ता अवश्य होगा। परंतु व्यापक के सद्भाव में व्याप्य होना ही चाहिए ऐसा कोई नियम नहीं है। जैसे शिांशपा व वृक्ष का सम्बन्ध है। जहाँ-जहाँ शशिंपात्व है वहाँ-वहाँ पर वृक्षत्व है। परंतु जहाँ-जहाँ वृक्षत्व है वहाँ-वहाँ पर शशिंपात्व होना चाहिए ऐसा कोई नियम नहीं है। इस कारण से मांस जीव शरीर होने पर भी जीव शरीर मांस नहीं हो सकेगा, इत्यादि प्रकार से लोक में शुद्धाशुद्ध, योग्यायोग्य, भोग्याभोग्य,