Skip to content

Appendix: Hitahita · Wholesome and unwholesome things

PDF page 708 (book page 636)

अथ हिताहिताध्याय:

707
709
Open appendix: hitahita as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / अथ हिताहिताध्याय: 636 लता, वृक्ष आदि समस्त प्राणी, पशु, ब्राहाण आदि का शिरोच्छेदन से उत्पन्न पाप, सभी समान नहीं हो सकते। अतएव उसके लिए प्रायश्चित भी भिन्न-भिन्न प्रकार के कहे गए हैं। प्रायशिचत्त का अर्थ आचायोँ ने इस प्रकार बताया है कि -प्राय: नाम लोक का है अर्थात् संसार के मनुष्यों को प्राय: के नाम से कहते हैं। चित्त नाम उनके मन का है। उस लोक (प्राय) के चित्त से ग्रहण होने वाला जो धर्म है, उसे प्रायश्चित कहते हैं। कहा भी है - प्रायश्चित्त के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार के आत्म परिणामों की मृदुता से किए हुए पापों में क्रमश: पाद, अर्ध, त्रायांश और पूर्ण रूप में नाश होते हैं। इसी प्रकार पादकृच्छ् प्रायश्चित्त में एक भुक्तादिक के अनुष्ठान का उपदेश है। इसी प्रकार वह सभी दुष्कृ त मेरे मिथ्या हाें, इत्यादि आलोचना, प्रतिक्तमणात्मक शब्दों से भी पापों का शमन होता है, इस प्रकार सिद्धान्त का कथन है। अथवा साधुजनों की चिकित्सा प्रकरण में कहा गया हैकि सुगंध द्रव्य की दुकानों में मिलने वाले सुगंध द्रव्य विशेष, नाना द्वीपान्तरों में उत्पन्न, अनेक प्रकार के रसवीर्य विपाक-प्रधान, सुप्रासुक, सुरूप, सुस्वाद्य, सुगंध युक्त, समस्त गुणों से युक्त, ताजे व निर्मल, संतर्पण गुण से युक्त औषधों से साधुजनों की चिकित्सा करनी चाहिए। यदि उस प्रकार के औषध न मिले कृष्ण प्रदेशाें में उत्पन्न, हलमुख से उत्पाटित अत्यधिक शुष्क नहीं, सर्व ऋतुओं में सर्व योग्य औषधियों को यथालाभ संग्रह करना चाहिए। उसका भी लाभ न होने पर जिस की सचित्तता दूर की जा चुकी है, ऐसे प्रत्येक साधारणादि भेद कमोँ के अनुसार शरीर विभाग पर विचार कर शुद्ध प्रासुक औषधियों को ग्रहण कर साधुओं की चिकित्सा साधुजन ही करें। इस प्रकार कल्प व्यवहार में कहा गया है। साधुजनों की चिकित्सा प्रासुक शुद्ध द्रव्यों के द्वारा योगनिष्ठ साधुजन ही ठीक तरह से कर सकते हैं। यदि चिकित्सक साधु न मिले तो श्रावक से चिकित्सा करावें। यदि वह भी न मिले तो मिथ्यादृष्टि वैद्य को सन्मान, दान, आदरातिशय, मंत्रा, औषध विद्यादिक प्रदान कर संतोषित करें और उससे चिकित्सा करावें। क्योंकि साधुजन सर्वथा संरक्षाण करने योग्य हैं। अतएव उनके सुख के लिए अर्थात् रोगादिक के निवारण के लिए सदा चतिां करनी चाहिए, क्योंकि वे कर्मक्षय करने के लिए उद्यत हैं। अतएव उनके मार्ग में निर्विघनता को उपस्थित करना आवश्यक है। वे साधुगण शरीर के निरोग होने पर ही अपने कर्मक्षयरूपी संयम मार्ग में प्रवृत्त कर सकते हैं। इसी प्रकार चरक ने भी अपने रोग और वैद्य सम्बन्धी अध्याय में प्रतिपादन किया है। जो मनुष्य वैद्य होकर कर्मसिद्धि (चिकित्सा में सफ लता)अर्थसिद्धि (द्रव्य-लाभ) इहलोक में कीर्ति और परलोक में स्वर्ग की अपेक्ष करता हो, उसे उचित है कि वह गुरूपदेश के अनुसार चलने के लिए प्रय% करे एवं गौ, ब्राहाण आदि को लेकर सर्व प्राणियों का आरोग्य वैद्य पर ही आश्रित है, इस बात को ध्यान में रक्खें और उन्हें सदा आरोग्य का आश्वासन देवें। वह द्रव्य वर्ग दो प्रकार का है। एक स्थावर द्रव्यवर्ग, दूसरा जंगम द्रव्यवर्ग। (स्थावर द्रव्यवर्ग पृथवी, अप्, तेज, वायु, वनस्पत्यात्मक है)। जंगम द्रव्यवर्ग तो प्राणिवर्ग है। द्रव्यवर्ग तो प्राणिवर्ग है। द्रव्यवगोँ में आहार्य - आहारक, उपकार्य-उपकारक, साध्य-साधन, रक्षय-रक्षाण, भ़य-भक्षण, इस