Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार:
546
1
गर्भग्रहण या उसके योग्य का∂ को ऋतुका∂ कहते हैं।
जब तक ऋतुमती, यह संरा है तब तक ही स्त्रीसेवन करे आगे यहीं। आगे के मैथुन से गर्भधारण नहीं होता हैं
इसि∂ए उसे नदिं्य कहा गया है।
हो सकता है। कोई तो रजोदर्शन से लेकर सोलह रात्रि के काल को ऋतुकाल1 कहते हैं। जिस स्त्री को
जिस समय गर्भ ठहर गया हो उसी समय उसमें ग्लानि, थकावट, क्लेश, प्यास, उदरचलन, ये लक्षण
प्रकट होते हैं। (जिससे यह जाना जा सकता है कि अभी गर्भ ठहर गया)।
गर्भिणी चर्या
गर्भान्वितां मधुरशीतलभेषजाढच्यम् मासद्वयं प्रतिदिनं नवनीतयुक्तम्।
शाल्योदनं सततममयवहारयेत्तां गव्येन साधुपयसाथ तृतीयमासे॥ 22॥
दधनैव सम्यगसकृच्चा चतुर्थमासे पूजयेन गव्यपयसा खलु पंचमेःस्मिन्।
षष्ठे चतुर्थ इव मास्यथ सप्तमासे केशोद्धबश्च परिभोजय तां पयोन्नम्॥ 23॥
यष्टच्यंबुजांबुवरनबिंकदंबजंबूरंभाकषाय - दधिदुग्धविपक्वसर्पि:।
मात्रां पिबेत्प्रतिदिनं तनुतापशांत्यै मासेःष्टमे प्रतिविधानमिहोच्यतेःत:॥ 24॥
भावार्थ : गर्भिणी को प्रथम द्वितीय मास में मधुर और शीतल औषधि (शाक फल, धान्य, दूध
आदि) व मक्खन से युक्त भात को प्रतिदिन खिलाना चाहिए एवं तीसरे मास में उत्तम गाय के दूध के
साथ चावल का भोजन कराना चाहिए। चैथे महीने में दही के साथ कई बार भोजन कराना चाहिए एवं
पाँचवें महीने में उत्तम गाय के दूध के साथ भोजन कराना चाहिए। छठे महिने में चैथे महीने के समान
दही के साथ भोजन कराना चाहिए। सातवें महीने में गर्भस्थ बालक को केश की उत्पत्ति होती है।
गर्भिणी को दूध के साथ अन्न का भोजन कराना चाहिए एवं मुलैठी कमलपुष्प, नेत्रवाला, नीम, केला,
कदंबवृक्ष की छाल, जामुन के कषाय व दही, दूध से पके हुए घृत की मात्रा (खुराक) को प्रतिदिन
शरीर के ताप को शांत होने के लिए पिलाना चाहिए। आठवें महीने में करने योग्य क्रियावों को अब
कहेंगे।
आस्थापयेदथ बलाविहितेन तैलेनाजयान्वितेन दधिदुग्धविमिश्रितेन।
तैलेन चाष्टमधुरैषधसाधितेन (पक्वं) दत्तंहितं भवति चाप्यनुवासनं तु॥ 25॥
तेनैव बस्तिमथ चोत्तरबस्तिमुद्यत्ौलेन संप्रति कुरु प्रमदाहिताय।
निशशोषदोषशमनं नवमेःपि मासेःप्येतवं कृते विधिवदत्र सुखं प्रसूते॥ 26॥
भावार्थ : आठवें महीने में खरैटी से साधित तैल (बला तैल) में घी दही व दूध को मिलाकर
आस्थापन बस्तिका प्रयोग करना चाहिए एवं आठ प्रकार के मधुर औषधियों से शुद्ध तैल से आस्थापन
अनुवासन प्रयोग करना हितकर है। आस्थापन बस्ति देकर अनुवासन बस्ति देना चाहिए एवं उसी तैल