Skip to content

Chapter 23 · Treating mishaps of all procedures

PDF page 617 (book page 545)

सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार:

616
618
Open chapter 23 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार: 545 1. मधि (मथि) तेषु इति पाठांतरं। शुद्धार्तव का लक्षण शुद्धार्तवं मणिशिलाद्रवहंसपादिपंङ्ोपमं शशशरीरजरक्तवच्चा। लाक्षरसप्रतिममुजवलकुंकुमाभं प्रक्षालितं न च विरजयत तत्सुबीजम्॥18॥ भावार्थ : जो रज (आर्तव) मैनशिला का द्रव, हंसपादि के पंक, खरगोश के रक्त, लाख का रस व श्रोष्ठ कुंकुम के समान (लाल) होता है एवं वस्त्र पर लगे हुए को धोने पर छूट जावें, कपडे को न रंगे उसे शुद्ध आर्तव समझाना चाहिए अर्थात् ये शुद्ध आर्तव के लक्षण हैं (ऐसे ही आर्तव से संतान की उत्पत्ति होती है)। स्त्री पुरुष व नपुंसक की उत्पत्ति शुद्धार्तवप्रबलत: कुरुतेःत्र कन्यां शुक्रस्य चाप्यधिकतो विदधाति पुत्रम्। तत्साम्यमाशु जनयेद्धि नपुंसकत्वं कर्मप्रधानपरिणामविशोषतस्तत्॥ 19॥ भावार्थ : शुद्ध रज की अधिकता से शुद्धार्तव से युक्त स्त्री के शुद्ध शुक्र युक्त पुरुष के संयोग से गर्भाशय में गर्भ ठहर जाये तो कन्या की उत्पत्ति होती है। यदि वीर्य का आधिक्य हो तो पुत्र की उत्पत्ति होती है। दोनों की समानता हो नपुंसक का जन्म होता है। लेकिन ये सब, अपने-अपने पूर्वोपार्जित प्रधानभूत कर्मफल के अनुसार होते हैं अर्थात् स्त्री पुं-नपुंसक होने में मुख्य कारण कर्म हैं। गर्भादान विधि शुद्धार्तवामधिकशुद्धतरात्मशुक्र ब्रहाव्रतस्स्वयमिहाधिकमासमात्रम्। स्नातश्चतुर्थदिवसप्रभृति प्रयत्नाद्यायान्नर: स्वकथितेषु1 हि पुत्रकाम:॥ 20॥ भावार्थ : जिसका शुक्र शुद्ध है, जिसने स्वयं एक महिने पयँत ब्रहाचर्य धारण किया है, ऐसे पुरुष शुद्धार्तव वाली स्त्री के साथ (जिसने एक मास तक ब्रहाचर्य धारण कर रखा हो) चतुर्थ स्नान से लेकर (रजस्वला के आदि के तीन दिन छोडकर और आदि से दस या बारह दिन तक संतानोत्पादन के निमित्त) प्रयत्न पूर्वक (स्त्री को प्रेम भरी वचनों से संतुष्ट करना आदि काम शास्त्रानुसार) संगम करें। यदि वह पुत्रोत्पादन की इच्छा रखता हो तो, जिन दिनों में गमन करने से पुत्र की उत्पत्ति कहा है ऐसी युग्म रात्रियों (चैथी, छठवीं, आठवीं, दसवीं रात्रि) में स्त्री सेवन करें। पुत्री (लडकी) उत्पन्न करना चाहता हो अयुग्म रात्रियों (पाँचवीं, सातवीं, नैवीं रात्रि में स्त्री सेवन करें। ऋतुकाल व सद्योगृहीत गर्भ लक्षण ≤ष्टार्तवं दशदिनं प्रवदंति तद्रा: साक्षददृष्टमपि षोडशरात्रमाहु:। सद्यो गृहीतवरगर्भसुलक्षणत्वं ग्लानिश्रमक्लमतृषोदरसंचलस्स्यात्॥ 21॥ भावार्थ : आर्तव (रज) दर्शन से लेकर गर्भादान विषय के विशोष जानकारों ने दस दिन पयँत के (रात्रि) काल को ऋतुकाल कहा है। किसी का मत है (रात्रि) कि रजोदर्शन न होने पर भी ऋतुकाल