Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / सर्वौषधकर्मोपद्रव चिकित्साधिकार:
547
1. नाि∂ इति पाठांतरं।
से उत्तरबस्तिका प्रयोग करना चाहिए, जिससे गर्भिणी को हित होता है। इसी प्रकार नव में महीने में
भी समस्त दोषों के शमनकारक आहार औषधादिकों का उपयोग करना चाहिए। इस प्रकार विधि पूर्वक
नै महिने तक गर्भिणी का उपचार करने पर वह सुखपूर्वक प्रसव करती है।
निकट प्रसवा के लक्षण और प्रसव विधि
कटच्यां स्वपृष्ठनिलयेःप्यतिवेदना स्याच्छलेष्मा च मूत्रसहित: प्रसरत्यतीव।
सद्य:प्रसूत इति तैरवगम्य तैलेनामयजय सोष्णजलसंपरिषेचितां ताम्॥ 27॥
स्वप्यात्तथा समुपसृत्य निरूप्य चालीं प्राप्तां प्रवाहनपरां प्रमदां प्रकुर्यात्।
यत्नाच्छनै: क्रमत एव ततश्च गाढं साक्षदपायमपह्यत्य सुखं प्रसूते॥ 28॥
भावार्थ : जब स्त्री के प्रसव के लिए अत्यन्त निकट समय आ गया हो उस समय उस के
कटिप्रदेश में व पीठ पर अत्यन्त वेदना होती है और मूत्र के साथ अत्यधिक कफ का (कफ और मूत्र
दोनों अधिक निकलते हैं) निर्गमन होता है। इन लक्षणों से शीघ्र ही वह प्रसव करेगी, ऐसा समझाकर
उसे तैल से अमयंग कर उष्ण जल से स्नान करावे। तदनंतर उस स्त्री को सुख शरया (बिछैना) पर दोनों
पैरों को सिकुडाते हुए चित सुलावें और शीघ्र ही जयादा उम्र वाली (बुडुी) व बच्चा जनवाने में कुशल
दाई को खबर देकर बुलाकर प्रसूति कार्य में लगाना चाहिए। दाई भी जब प्रसव निकट हो तो पहले
धीरे-धीरे एकदम समय निकट आने पर (पतनोन्मुख होने पर) जोर से प्रवाहण कराते हुए बहुत ही
यत्न के साथ प्रसूति करावें। ऐसा करने से वह सम्पूर्ण अपायों से रहित होकर सुख पूर्वक प्रसव करती
है।
जन्मोत्तर विधि
जातस्य चांबुकसुसैंधवसर्पिषा तां संशोध्य नाभिनियतामति1 शुद्धितांगां।
अष्टांगुलीमृदुतरायतसूत्रबद्धां छित्वा गले नियमितां कुरु तैलालिप्तां॥ 29॥
भावार्थ : बच्चा जन्म लेते ही उस के शरीर पर लगी हुई जरायु को साफ करें तथा सैंधानमक
और घी-से मुख को शुद्ध करे (थोडा घी और सैंधानमक को मिलाकर अंगुली से चटा देवें, जिससे
गले में रहा हुआ कफ साफ होता है) पश्चात् नाभि में लगे हुए नाल (नाभिनाडी) को साफ कर और
आठ अंगुल प्रमाण छोडकर वहाँ (जहाँ आठ अंगुल पूरा होते हैं) मुलायम डोरी से बाँधे और वहीं से
काट देवें। अनंतर नाल पर तैल (कूठ के तैल) लगाकर उसे बच्चो के गले में बांधे।
अनंतर विधि
पश्चाद्यथा विहितमत्र सुसंहितायां तत्सर्वमेव कुरु बालकपोषणार्थम्।
तां पाययेत्प्रसविनीमतितैललिप्तां स्नेहान्विताम्लवरसोष्णतरां यवागूम्॥ 30॥