Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / कर्मचिकित्साधिकार:
479
1. अव्यध्या इति पाठांतरं।
जाना, ये लक्षण प्रकट होेते हैं। अर्थात् यह मांसदग्ध का लक्षण है।
दहन योग्य स्थान, दहन साध्य रोग व दहन पश्चात् कर्म
भ्रूशंखेषु दहेच्छिरोरुजि तथाधीमंथके वत्र्मरो-।
गेष्वप्याद्र्रदुकूल संवृतमथाह्यारोमकूपाद्धृशम्॥
वायावुग्रतरे व्रणोषु कठिनप्रोद्धूतमांसेषु च।
ग्रन्थावर्बुदचर्मकीलतिलकालाख्यापचेष्वप्रालं॥ 21॥
नाडच्याच्छिन्नसिरासु संधिषु तथा छिौोषु रक्तप्रवृ-।
त्तै सत्यां दहनक्रिया प्रकटिता नष्टाष्टकर्मारिभि:।
सम्यग्दग्धमवे़य साधुनिपुण: कुर्याfृतामयंजनं।
शीताहारविहारभेषजविधिं विद्वान् विदध्यात्सदा॥ 22॥
भावार्थ : शिरोरोग व अधिमंथ रोग में भू्रप्रदेश व शंखप्रदेश में जलाना चाहिए। वत्र्मरोग में गीले
कपडे से आँख को ढककर वत्र्मस्थ रोमकूपों से लेकर दहन करें। अर्थात् रोमकूपों को जलाना चाहिए।
त्वचा, मांस, सिरा आदि स्थानों में वात प्रकुपित होने पर भयंकर, कठोर, व जिसमें मांस बढ गया हो
ऐसे व्रण में, ग्रंथि, अर्बुद, चर्मकील, तिल कालक, अपची, नाडी व्रण इन रोगों में छेदित सिरा, संधि
में, रक्त प्रवृत्ति में, अग्नि कर्म का प्रयोग करना चाहिए ऐसा आठ कर्म रूपी शत्रुओं को नाश करने वाले
भगवान् जिनेन्द्र देव ने कहा है। सम्यग्दग्ध के लक्षण को देखकर, विद्वान् चतुर वैद्य, दग्धव्रण में घी
लगावें और रोगी को शीत आहार, शीतविहार व शीत औषधि का प्रयोग करें।
अग्नि कर्म के अयोग्य मनुष्य
वजर्या वन्हिविधानत: प्रकृतिपित्तश्चातिभिन्नोदर:।
क्षीणोंत:परिपूर्णशोणितयुत: श्रांतस्सशल्यश्च य:॥
vअस्वेद्याश्च नरा बहुव्रणगणै: संपीडितश्चान्यथा।
दग्धस्यापि चिकित्सतं प्रतिपदं व़यामि सल्लक्षणै:॥ 23॥
भावार्थ : पित्त प्रकृति वाले, भिन्नकोष्ठ, कृश, अंत:शोणितयुक्त, थके हुए, शल्य युक्त, अनेक
व्रणसमूहों से पीडित और जो स्वेदन कर्म के लिए अयोग्य हैं, ऐसे मनुष्य भी अग्निकर्म करने योग्य
नहीं हैं। इसलिए उन पर अग्निकर्म का प्रयोग नहीं करना चाहिए। यहाँ से आगे वैद्य के न रहते हुए,
प्रमाद से अकस्मात् जले हुए के लक्षण व चिकित्सा को प्रतिपादन करेंगे।