Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / कर्मचिकित्साधिकार:
480
अन्यथा दग्ध के चतुर्भेद
स्पृष्टं चैव समं च दग्धमथवा दुर्दग्धमत्यंतद-।
ग्धं चेत्तत्र चतुर्विधं ह्यभिहितं तेषां यथानुक्रमात्॥
व़ये लक्षणमप्यनूनवरभैषजय - क्रियां चातुर।
स्याहारादिविधानमप्यनुमतं मान्यैजिनेन्द्रस्सदा॥ 24॥
भावार्थ : उस अन्यथा दग्ध के स्पृष्ट, सम्यग्दग्ध, दुर्दग्ध व अत्यन्तदग्ध इस प्रकार चार भेद कहे
गए हैं। इनके क्रमश: लक्षण, श्रोष्ठ चिकित्सा व रोगी के आहार आदि विधान को भी मान्य जिनेन्द्र के
मतानुसार कहेंगे।
vस्पृष्ट, सम्यग्दग्ध, दुर्दग्ध, अतिदग्धका लक्षण
यच्चात्यंतविवर्णमूष्मबहुलं तच्चाग्निसंस्पृष्टमि-।
त्यन्यद्यत्तिलवर्णम्ुष्णमधिकं नैवातिगाढं स्थितं॥
तत्सम्यक्समदग्धमप्यभिहितं स्फोटोद्धवस्तीव्रसं-।
तापात् दु:खतरं चिरप्रशमनं दुर्दग्धतालक्षणम् ॥ 25॥
मूच्र्छा वातितृषा च संधिविगुरुत्वं चांगसंशोषणं।
मांसानामवलंबनं निजसिरास्नारवस्थिसंपीडनं॥
कालात्सक्रिमिरेव रोहति चिरारूढोःतिदुर्वर्णता।
स्यादत्यंतविदग्धलक्षणमिदं व़ये चिकित्सामपि॥ 26॥
भावार्थ : जो अत्यन्त विवर्ण युक्त हो, अधिक उष्णता से युक्त हो, उसे स्पृष्टदग्ध कहते हैं। जो
दग्ध तिल के वर्ण के समान काला हो, अधिक उष्णता से युक्त हो एवं अतिगाढ (अधिक गहराई) रूप
से जला नहीं हो, वह समदग्ध है। वह ठीक है। जिसमें अनेक फफोले उत्पन्न हो गए हों, जो तीव्रसंताप
को उत्पन्न करता हो, दु:ख के देने वाला हो और बहुत देर से उपशम होने वाला हो, उसे दुर्दग्ध कहते
हैं। जिसमें मूच्र्छा, अतितृषा, संधिगुरुत्व, अंगशोषण, मांसावलंबन (उस व्रण में मांस का लटकना)
सिरा स्नायु व अस्थि में पीडा व कुछ समय के बाद (व्रण में) कृमियों की उत्पत्ति हो, दग्धव्रण,
चिरकाल से भरता हो, भर जाने पर भी दुर्वर्ण (विपरीतवर्ण) रहें, उसे अतिदग्ध कहते हैं। अब इन
दग्धव्रणों की चिकित्सा का वर्णन करेंगे।
दग्धव्रण चिकित्सा
स्निग्धं रूक्षमपि प्रपद्य दहनशशीघ्रं दहत्यद्धुतं।
तत्रैवाधिकवेदनाविविधविस्फोटादय: स्युस्सदा॥
1. इसे ग्रंथांतर में “प्∂ुष्ट” शब्द से उल्लेख किया है।