Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / कर्मचिकित्साधिकार:
478
नहीं होते हैं, वे भी अग्निकर्म से साध्य होते हैं। इसलिए क्षरकर्म से अग्निकर्म श्रोष्ठ1 है। स्नायु, अस्थि
व संधि में अग्निकर्म का प्रयोग नहीं करना2 चाहिए। चाहे वह रोगी भले ही अग्निकर्म के योग्य हो।
हडुी, संपूर्ण लोह, शर, शलाका, घृत, तैल, गुड, गोमय आदि दहन के उपकरण हैं।
अग्नि कर्म वजर्य काल व उनका भेद
ग्रीष्मे सच्छरदि त्यजेद्रहनसत्कर्मात्र तत्प्रत्यनी-।
कं कृत्वात्ययिकामयेति विधिवच्छीतद्रवाहारिण:॥
सर्वेष्वप्यृतुषु प्रयोगवशत: कुर्वीत दाहक्रियां।
तद्रग्धं द्विविधं भिषग्विनिहितं त्वड्मांसदग्धक्रमात्॥ 19॥
भावार्थ : ग्रीष्म व शरदऋतु में अग्निकर्म नहीं करना चाहिए। यदि व्याधि अत्यधिक (आशु
प्राणनाश करने वाला) हो और अग्निकर्म से ही साध्य होने वाला हो तो, ऋतुओं के विपरीत विधान
(शीताच्छादन, शीतभोजन, शीतस्थान, शीतद्रव पान आदि विधान) करके अग्निकर्म करें, अत: यह
मथितार्थ निकला कि प्रसंगवश सभी ऋतुओं में अग्निकर्म करना चाहिए। वह दग्धकर्म, त्वग्दग्ध
मांसदग्ध इस प्रकार दो भेद से विभक्र हैं।
त्वग्दग्ध, मांस दग्ध लक्षण
त्वग्दग्धेषु विवर्णतातिविविधस्फोटोद्धवश्चर्मसं-।
कोचश्चातिविदाहता प्रचुरदुगँधातितीव्रोष्मता॥
मांसेप्यल्परुगल्पशोफ - सहितश्यामत्वसंकोचता।
शुष्कत्वव्रणता भवेदिति मतं संक्षेपसल्लक्षणै:॥ 20॥
भावार्थ : त्वचा में अग्निकर्म का प्रयोग करने पर उसमें विवर्णता, अनेक प्रकार फफोले उठना,
चर्म का सिकुडना, अतिदाह, अत्यधिक दुगँध, अति तीव्र उष्णता, ये लक्षण प्रकट होते हैं अर्थात् यह
त्वग्दग्ध का लक्षण है। मांस में दग्धक्रिया करने पर अल्पशोफ और व्रण का कालापना, सिकुडना, सूख
1. क्षरदग्निर्गरीयान् क्रियासु व्याख्यात:। तद्धग्धानां रोगाणामपुनर्भावाद्धैषज शस्त्रक्षारैरसाध्यानां
तत्साध्यत्वाच्चा॥ इति ग्रन्थांतरं॥
2. ग्रन्थांतरों में ““इह तु सिरास्नायुसंध्यास्थिप्वपि न प्रतिषिद्धोःग्नि:”” यह कथन होने से शंका हो सकती है
कि यहाँ आचार्य ने कैसा विपरीत प्रतिपादन किया। इसका उत्तर इतना ही है कि, वह ग्रंथान्तर का कथन भी,
एक विशोषापेक्ष को ि∂ए हुए है। जब रोग अग्निकर्म को छोडकर साध्य हो ही नहीं सकता यदि अग्नि कर्म
न करें तो रोगी का प्राण नाश होता है। केव∂ ऐसी हा∂त में अग्निकर्म करना चाहिए, यह उसका मत∂ब है।
इससे अपने आप सिद्ध होता है कि सर्व साधारण तैर पर स्नारवादि स्थानों में अग्निकर्म का निष्ोध है। इसी
अभिप्राय से यहाँ भी निष्ोध किया है।
अथवा ग्रंथांतर में उन्होंने अपना मत व्यक्त किया है। सम्भव है उनसे उग्रदित्याचार्य का मत भिन्न हो।