Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / विषरोगाधिकार:
409
भावार्थ : वह विषयुक्त अन्न हृदय (आमाशय) में जावें तो अधिक लार टपकता है। एवं मूच्र्छा,
दाह, पीडा, वमन, अतिसार, जडता व आघमान (अफराना) आदि विकार उत्पन्न होते हैं। यदि वह अन्न
उदर (पक्वाशय) में चला जावें तो इंद्रियों में अनेक प्रकार से भ्रम उत्पन्न होते हैं। इंद्रियों में विकृति होती
है। वे अपने-अपने कार्य करने में असमर्थ हो जाते है। आगे क्रमश: द्रव पदाथोँ में डाले हुए विष के
लक्षण का कथन करेंगे।
द्रवपदार्थगत विष लक्षण
विषयुतसद्रवेषु बहुवर्णविचित्रतरं। भवति सुलक्षणं विविधबुद्बुदफेनयुतम्॥
यदपि च मुeमाषतुवरीगणपक्वरसे। सुरुचिररेखया विरचितं बहुनीलिकया॥ 11॥
भावार्थ : द्रवपदाथोँ (दूध पानी आदि) में विष का संसर्ग हो तो उनमें अनेक प्रकार के विचित्र
वर्ण प्रकट होते हैं। तथा उस द्रव में बुलबुले व झाग पैदा होते है। मूंग, उडद, तुवर आदि धान्य के द्वारा
पकाये हुए रस में आदि विष का संसर्ग हो जाये हो उस में बहुत-सी नीलवर्ण की रेखायें दिखने लगती
है।
मद्य तोयदधितक्रदुग्धगतविशिष्टविष लक्षण
विषमपि मद्यतोयमुeतकालिकया। विलुलितरेखया प्रकुरुते निजलक्षणतां॥
दधिगतमल्पपीतसहितं प्रभया सितया। सुरुचिरताम्रया पयसि तक्रगतं च तथा ॥12॥
भावार्थ : मद्य या जल में यदि विष का संसर्ग हुआ तो उसमें काले वर्ण की रेखायें दिखने लगती
है। दही में विष रहा तो वह दही सफेद वर्ण के साथ जरा पीले वर्ण से भी युक्त हो जाता है। दूध और
छाछ में यदि विष मिश्रित होवें तो उनमें लाल रंग की रेखायें पैदा होती है।
द्रवगत व शाकादिगतविषलक्षण
पुनरपि तद्ध्रवेषु पतितं प्रतिबिंबमिह। द्वितयमथान्यदेव विकृतं न च पश्यचति वा॥
अशनविशोषशाकबहुसूपगणोःत्र विषाद्विरसविकीर्णपर्युषितवच्चा भवेदचिरात् ॥13॥
भावार्थ : विषयुक्त द्रवपदाथोँ में पतित प्रतिबिम्ब एक के बजाय दो दिखने लगता है या अन्य
विकृतरूप से दिखता है अथवा बिल्कुल दिखता ही नहीं। भोजन विशोष (भात, रोटी आदि) शाक,
दाल वगैरह विषदूषित होने से शीघ्र ही विरस फैले हुए अथवा फ टे जैसे व बासीके समान हो जाते हैं।
दंतकाष्ठ, अवलेख, मुखवास व लेपगत विष लक्षण
विषयुदंतकाष्ठमबिशीर्णविकूर्चयुतं। भवति ततो मुखश्वयथुरुग्रविपाकरुज:॥
तदिव तदावलेखमुखवासगणोःपि नृणां। स्फु टितमसूरिकाप्रभृतिरप्यनुलेपनत: ॥14॥
भावार्थ : दतोन में विष का संसर्ग हो तो वह फटी छिदी या बिखरी हुई सी व कूची से रहित
हो जाती है। ऐसे विष युक्त दतोन से दातून करने से मुँह में सूजन भयंकर पाक, (पकना) व पीडा होती