Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / विषरोगाधिकार:
408
व इतर आसन, वस्त्र पुष्पमाला आदि1 में विषप्रयोग करने पर उन द्रव्यों में जो विषजन्य लक्षण प्रकट
होते हैं उनको, तत्पश्चात् उसके प्रतीकारार्थ औषध, तदनांतर सम्पूर्ण विषों के भेद, इसके भी बाद
विषजन्य वेगों के स्वरूप को प्रतिपादन करेंगे।
विषयुक्त भोजन की परीक्ष
बलिकृतभोजनेन सह मक्षिकसंहतिभि-र्मरणमिह प्रयांति बहुवायसपद्धतय:॥
हुतभुजि तमदृशं नटनटायति दत्तमरं। शिखिगलनीलवर्णमतिदुस्सहधूमयुतं॥ 8॥
भावार्थ : भोजन द्रव्य प्रस्तुत होने पर उससे एक दो ग्रास बलि के रूप2 में बाहर निकाल कर
रख देना चाहिए। यदि वह विषसंयुक्त हो तो उस में मक्खियाँ आकर बैठ जावें, कैवा आदि प्राणि खा
जावें तो वे शीघ्र मर जाते हैं। उस अन्न को अग्नि में डालने पर यदि “नटनट” “चटचट” शब्द करे, उससे
मोर के गले के समान नीलवर्ण व दु:सह (सहने को अशय) धुँआ निकले (धुँआ शीघ्र शांत नहीं होकर
जयोति भिन्न-भिन्न होवें) तो समझाना चाहिए कि वह अन्न विषयुक्त है। क्योंकि ये लक्षण विषयुक्त होने
पर ही प्रकट होते हैं।
परोसे हुए अन्न की परीक्षव हाथमुखगत विषयुक्त अन्न का लक्षण
विनिहितभोजनोधर्वगतबाष्पयुताक्षियुगं-भ्रमति स नासिकाहृदयपीडनमष्यधिकम्॥
करधृतमन्नमाशु नखशातनदाहकरं। मुखगतमशमवच्चा कुरुते रसनां सरुजाम्॥ 9॥
भावार्थ : विषयुक्त अन्न को थाली आदि में परोसा जावें, उससे उठी हुई भाप यदि लग जायें
तो आँखों में भ्रांतता होती है। नाक व हृदय में अत्यधिक पीडा होती है। उस अन्न को (खाने को) हाथ
से उठावें तो फौरन नाखून फटने अथवा गिरने जैसा मालूम होता है और हाथ में जलन पैदा होती है।
विषयुक्त अन्न (प्रमाद आदि से खाने में आ जावें) मुँह पर पहुँचते ही जीभ पत्थर के समान कठोर व
रसरान शून्य हो जाती है और उसमें पीडा होती है।
आमाशय पक्वाशयगत विषयुक्त अन्न का लक्षण
हृदयगतं तु प्रसेकबहुमोहनदाहरुजं। वमनमहातिसारजडताधिकपूरणताम्॥
उदरगतं करोति विषमदिं्रियसंभ्रमतां। द्रवगतलक्षणानि कथ्यामि यथागमत:॥ 10॥
v. दांतोन, स्नानजल, उबटन, क्वाथ, छिडकने के वस्तु, चंदन, कस्तूरी आदि लेपन द्रव्य, शरया, कवच, आभूषण,
खडाऊँ, आसन, घोडे व हाथी के पीठ, नस्य, धूंवा (सिगर‘ट आदि) व अंजन द्रव्य में विष प्रयोग किया करते
हैं।
2. आजकल भी बहुत से भोजन के पहले एक ग्रास अन्न को अलग रखते हैं। बहुत से जगह जीमने को बैठने के
पहले बहुत से ग्रासों को मैदान व ऊँचे स्थानों में रखते हैं। जब तक कौवा आदि नहीं खावें, भोजन नहीं करते
हैं। यदि पितरों के उद्रेश्य से करें तो वह मिथ्यात्व नहीं है। इसलिए जैन धर्मावलम्बियों को भी यह विधोय
विधान है। हेय नहीं। इससे ऐसा सिद्ध होता है।