Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / विषरोगाधिकार:
410
है। विषयुक्त अवलेख (जीभ आदि खुरचने की सलाई) व मुखवास (मुँह को सुगंधित करने का द्रव्य,
सुगंधित दंतमंजन आदि) के उपयोग से पूर्ववत् मुख में सूजन, पाक व पीडा होती है। विषयुक्त
लेपनद्रव्य (स्नो सेंट, चंदन आदि) के प्रलेपन से मुख फट जाता है या स्फोट (फफोले) मसूरिका आदि
पिडकायें उत्पन्न होती है।
वस्त्रमाल्यदि गत विषलक्षण
बहिरखिलांगयोग्यवरवस्तुषु तद्वदिह। प्रकटकषायतोयवसनादिषु शोफरुज:॥
शिरसि सकेशशातबहुदु:खमिहास्रगतिर्विवरमुखेषु संभवंति माल्यविष्ोण नृणाम् ॥15॥
भावार्थ : सर्व अंगोपांग के (श्रृंगार आदि) काम में आने वाले, सुगंध कषाय जल, वस्त्र, आदि
विषजुष्ट पदाथोँ के व्यवहार से सर्वशीर में सूजन व पीडा होती है। विष युक्त माला को शिर में धारण
करने से, सिर के बाल गिर जाते हैं, सिर में अत्यन्त पीडा होती है। रोमछिद्रों में से खून गिरने लगता है।
मुकुटपादुकागतविषलक्षण
मुकुटशिरोवलेखनगणोष्वपि माल्यमिव। प्रविदितलक्षणै: समुपलक्षयितव्यमिह॥
अवदरणातिशोफबहुपादगुरुत्वरुजा। विषयुतपादुकाद्यपकृताश्च भवेयु:॥ 16॥
भावार्थ : विषयुक्तमुकुट, शिरोःवलेखन (कंघा आदि) आदि व्यवहार में आने पर माला के
विष के सदृश लक्षण प्रकट होते हैं। विष युक्त पादुका (खडाऊ जूता आदि) के पहरने से पाद फट जाते
हैं, सूजन हो जाती है, पाद भारी पीडा से संयुक्त व स्पर्शरान शून्य हो जाते हैं।
वाहननस्यधूपगतविषलक्षण
गजतुरगोष्ट्रपृष्ठगतदुष्टविषेण तदा - ननकफसंस्रवश्च निजधातुरिहोख्युगे ?॥
गुदवृषणधवजेषु पिटकाश्वयथुप्रभवो। विवरमुखेषु नस्यवरधूपविष्ोःस्रगति:॥ 17॥
भावार्थ : हाथी, घोडा व ऊंट के पीठ पर विष प्रयोग करने से, उन सवारियों के मुँह से कफ
का स्राव होता है (आँखें लाल होती हैं) और धातु स्राव होता है। उन पर जो सवारी करते हैं, उनके
दोनों ऊरु में गुदा अणडकोष में फुन्सी व सूजन हो जाती है। विषयुक्त नस्य व धूम के उपयोग से स्रोतों
(मुख नाक आदि) से रक्त बहता है और इंद्रिय विकृत होते हैं।
अंजनाभरणगत विष लक्षण
vविकृतिरथेंद्रियेषु परितापनमश्रुगति-र्विषबहुलांजनेन भवति प्रबलांध्यमपि॥
विषनिहतप्रभाणि न विभांत्यखिलाभरणान्यतिविदहन्त्यरुंष्यपि भवंति तदाश्रयत:॥ 18॥
1. इन्द्रियों में विकृति नस्य व धूम प्रयोग से होती है, क्योंकि अंजन के प्रयोग से केवल आँखों में विकार उत्पन्न
होता है, अन्य इन्द्रियों में नहीं। ग्रंथांतर में मी लिखा है- ““नस्यधूमगते लगिंमदिं्रियाणां तु वैकृतम्।””