Skip to content

Chapter 18 · Children, grahas and spirit lore

PDF page 452 (book page 380)

बालग्रहभूततंत्राधिकार:

451
453
Open chapter 18 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / बालग्रहभूततंत्राधिकार: 380 भावार्थ : तिल का चूर्ण, उडद के चूर्ण उन दोनों को बराबर1 लेवें। इन दोनों चूणोँ के बराबर असगंध चूर्ण मिलाकर घी और गुड मिश्रित दूध के साथ पीना चाहिए। एवं असगंध के कल्क को प्रतिदिन शरीर में लेपन करना चाहिए। उससे क्षयरोग पीडित मनुष्य स्थूल हो जाता है। क्षयनाशक योगांतर वृषकुसुमसमूलै: पक्कसर्पि: पिबेद्वा। यवतिलगुडमाष्ै: शालिपिष्टैरपूपान्॥ दहनतुरगगंधामाषवज्रीलतागो-। क्षुरयुतशतमूलैर्भक्षयेत्पक्वभक्षन्॥ 17॥ भावार्थ : अडूसा के फूल व जड से पकाये हुए घृत क ो क्षयरोगी पीवें। इसे वृषघृत या वासा घृत कहते हैं तथा जै तिल, गुड, उडद, शाली इनके आटे का बनाया हुआ पुआ भी खावें एवं भिलावा, अशवगंध, माष, गोखुर, सेहुणड शतावर इन से पक्व भ़यों को भी खावें। क्षयनाशक घृत शकृत इह रसैर्वाजाश्वगोवृंदकाना - ममृतखदिरमूर्वा तेजिनीक्वाथभागै:॥ घृतयुतपयसा भागैर्नवैतान्सरास्ना-त्रिकुटुकमधुकैस्तैस्सार्धकपक्वं लिहेद्वा॥ 18॥ भावार्थ : बकरी, घोडा गाय इनका मलरस एक-एक भाग, गिलोय, खेर की छाल, मूर्वा, चव्य इन पृथक्-पृथक् औषधियों का कषाय एक-एक भाग दूध , एक भाग घी , इन नै भाग द्रव्यों को एकत्र डालकर पकावें इसमें रास्ना, सोंठ, मिरच, पीपल, मुलैठी इनके कल्क भी डालें। विधि प्रकार सिद्ध किए हुए इस घृत को चाटें तो राजय़मा रोग शांत होता है। क्षयरोगातंक घृत खदिरकुटजपाठापाटलीबिल्वभल्ला - तकनृपबृहतीसैरणडकारंजयुग्मै:॥ यवबदरकुलत्थोग्रागिAमंदागिAकै: स्वै:। क्वथितजलविभागै: षड्भिरेको घृतस्य॥ 19॥ स्नुहिपयसि हरीतक्यासुराह्वै सचव्यै:। प्रशमयति विपक्व शोषरोगं घृतं तत्॥ जठरमखिलमेहान्वातरोगानशोषा-। नतिबहुविषमोग्रोपद्रवग्रंथिबंधान्॥ 20॥ भावार्थ : खैर की छाल, कूडा की छाल, पाठा, पाढल, बेल, भिलावा, अमलतास बडी कटेली, एरणड, करंज, पूतिकरंज, जै, बेर, कुलथी, बच, चित्रक, इनका मंदाग्नि से पकाया हुआ काढा छह भाग, एक भाग घी और थोहर का दूध, हरड, समुद्र नमक [अथवा देवदारू] चाव, इनके कल्क से सिद्ध किया गया घृत राजय़मा उदर, सर्व प्रकार के प्रमेह, सर्वविध वातरोग और अति उपद्रव युक्त विषम ग्रंथि रोग को भी दूर करता है। 1. जैसे ति∂ चूर्ण 10. तो∂ा, उडद का चूर्ण 10 तो∂ा, असगंध का चूर्ण 20 तो∂ा