Skip to content

Chapter 17 · Treatment of minor diseases, part five

PDF page 430 (book page 358)

क्षुद्ररोगाधिकार:

429
431
Open chapter 17 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार: 358 भावार्थ : उपरोक्र मूत्ररोग में विधि से विरेचन कराना चाहिए तथा पूर्व कथित उत्तरबस्ति का प्रयोग भी हितकर है। अधिक मैथुन से यदि रुधिर स्राव होता हो तो उस पर बृंहणविधि का प्रयोग कराना चाहिए। कपिकच्छवादि चूर्ण कपिफलेक्षुरबीजकपिप्पली-। मधुकचूर्णमिहालुलितं शनै:॥ घृतसितै: प्रविलिह्य पिबन्पय-। स्तदनु मूत्रागदनखिलान् जयेत्॥ 54॥ भावार्थ : तालमखाने का बीज, पीपल, कैच्चा के बीज, मुलैठी इनका अच्छी तरह चूर्ण बनावें और उसमें घी व शक्कर मिलाकर चाटें, पीछे से दूध पीवें। यह सम्पूर्ण मूत्र रोगों को जीत लेता है। मूत्रामपधA घृत कपिबलातिबला मधुकेक्षुर। प्रकटगोक्षुरभूरिशतावरी-। प्रभृमृणालकशोरूकसोत्पलां-बुजफलांशुमतीं सह विन्नया॥ 55 ॥ समधृतानि विचूणर्य विभावितो-। दकचतुष्कमिदं पयसा चतु-॥ र्गुणयुतेन तुला गुडसाधितं। घृतवराढक मुत्कटगंधवत्॥ 56॥ घृतमिदं सततं पिबतां नृणां। अधिकवृष्यबलायुररोगता॥ भवति गर्भवती वनिता प्रजा। प्रतिदिनं पयसैव सुभोजनं॥ 57॥ भावार्थ : कौंच के बीज, खरेंटी, गंगेरेन, मुलैठी, तालमखाना, गोखुर, शतावरी, प्रभु (?) कमलनाल, कसेरू , नीलोत्पल, कमल, जायफल, शालपर्णी, (सरिबन) पृशनपर्णी (पिठवन) इन सब को समभाग लेकर, सू़म चूर्ण करके इसमें चतुर्गुण पानी मिलावें। इस प्रकार तैयार किए हुए यह कल्क1, व चतुर्गुण गाय के दूध, 5 सेर गुड के साथ चार सेर, (यहाँ 64 तोले का एक सेर जानना) सुगंध घृत को सिद्ध करें। इस घृत को प्रतिदिन सेवन करने वाले मनुष्य को वृष्य (वीर्य वृद्धि होकर काम शक्ति बढना) होता है। बल और आयु वृद्धगिंत होते हैं और वह निरोगी होता है। स्त्री गर्भवती होकर पुत्र प्रसूत हो जाती है। इस घृत को सेवन करते समय प्रतिदिन केवल दूध के साथ भोजन करना चाहिए (मिरच, नमक, मसाला, खटाई आदि नहीं खाना चाहिए)। अथ मूत्राकृछ्राधिकार: इति च मूत्राकृतामयलक्षण प्रतिविधानमिह प्रतिपादितम्। अथ तदष्टविधाधिक घात2लक्षणचिकित्सितमत्रा निरूप्यते॥ 58॥ 1. यह घृत से चतुथाँश डा∂े। 2. यहाँ घात शब्द का अर्थ आचायोँ ने कृच्छ (कष्ट से निक∂ना) किया है।