Skip to content

Chapter 17 · Treatment of minor diseases, part five

PDF page 429 (book page 357)

क्षुद्ररोगाधिकार:

428
430
Open chapter 17 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार: 357 सेवन कर लेवें तो मूत्र विसर्जन के पहले (अथवा पश्चात्) वीर्यपात (जो भस्म मिला हुआ जल के समान) होता है, तो इसे मूत्रशुक्ररोग कहते हैं। उष्णवात लक्षण श्रमयुतोष्णनिरूक्षनिष्ोवया। कुपितपित्तयुत्तो मरूदुद्धत:। प्रजननाननबस्तिगुदं दहन्। गमयतीह जलं मुहुरुष्णवत्॥ 49॥ भावार्थ : अधिक परिश्रम करने से, उष्ण व अत्यन्त रूक्ष पदाथोँ के सेवन से प्रकुपित पित्त ( बस्ति को प्राप्त कर) वात से संयुक्त हो जाता है, तो लगिं के अग्रभाग, बस्ति, गुदा, इन स्थानों में जलन उत्पन्न हुआ गरम (पीला, लाल व रक्त सहित) मूत्र बार-बार निकलता है। इसे उष्णवात रोग कहते हैं। पित्तज मूत्राोपसाद लक्षण विविधपीतकरक्त मिहोष्णवद्धहुलशुष्कमथापि च रोचना। स≤शम्त्रामिदं बहुपित्तत: स च भवेदुपसादगदो नृणाम् ॥ 50॥ भावार्थ : पित्त के अत्यधिक प्रकोप से नाना प्रकार के वर्णयुक्त व पीला, लाल गरम पेशाब अधिक आता है। यदि वह सूख जावें तो, गोरोचना के सदृश मालूम होता है। इस रोग को मूत्रोपसाद कहते हैं। कफज मूत्राोपसाद लक्षण बहलपिच्छिलशीतलगैरवत् । स्रवति कृच्छ्रत एव जलं चिरात्। कुमुदशंखशशांकसमप्रभं कफकृतस्सभवेदुपसादकृत्॥ 51॥ भावार्थ : कफ के प्रकोप से, जिसमें गाढा पिच्छिल (लिवलिवाहट), ठणडा, सफेद वर्ण से युक्त पेशाब देर से व अत्यन्त कष्ट से निकलता है और वह सूख जाने पर उसका वर्ण कमलपुष्प, शंख व चंद्रमा के सदृश हो जाता है, उसे कफज मूत्रोपसाद रोग कहते हैं। मूत्रारोग निदान का उपसंहार इति यथाक्रमतो गुणसंख्याया, निगदिता: सजलोद्धवदुर्गुदा:॥ अथ तदैषधमार्गमत: परं, परहितार्थपरं रचयाम्यहम्॥ 52॥ भावार्थ : इस प्रकार मूत्र से उत्पन्न होने वाले दुष्टरोगों को उनके भेद सहित यथाक्रम से वर्णन किया। अब दूसरों के हित की दृष्टि से उनके योग्य औषधि व चिकित्सा विधि को प्रतिपादन करेंगे। अथ मूत्रारोगचिकित्सा विधिवदत्रा विधाय विरेचनं, प्रकटितोत्तरबस्तिरपीष्यते। अधिकमैथुनतो रुधिरं स्रवेत्, यदि ततो विधिमस्य च बृंहणम्॥ 53 ॥