Skip to content

Chapter 17 · Treatment of minor diseases, part five

PDF page 431 (book page 359)

क्षुद्ररोगाधिकार:

430
432
Open chapter 17 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार: 359 भावार्थ : इस प्रकार मूत्र सम्बन्धी (मूत्राघात) रोग के लक्षण व चिकित्सा का प्रतिपादन किया है। अब यहाँ से मूत्र रोगातंर्गत, अन्य आठ प्रकार के मूत्राघात (मूत्रकृछ्र) रोगों का लक्षण और चिकित्सा का वर्णन करेंगे। आठ प्रकार मूत्राकृछ्र अनिलपित्तकफैरखिलै: पृथक्। तदभिघातवशाच्छकृताथवा। प्रबलशर्करयाप्यधिकाशमरीगणनिपीडितमूत्रामिहाष्टधा॥ 59॥ भावार्थ : वात, पित्त, कफ व सिन्नपात से, चोट आदि लगने से, मल के विकार से, शर्करा व अशमरी से (वातज पित्तज, कफज, सिन्नपातज, अभिघातज, शकृज्जा, शर्कराज, अशमरीज) इस प्रकार अष्टविध, मूत्रकृच्छ्र रोग उत्पन्न होते हैं। अष्टविध मूत्रा कृच्छ्रों के पृथक् लक्षण तदनुदोषगुणैरिह मेहन। प्रवरशल्यजकं पवनामयै:॥ अधिकशूलयुतोदरपूरणै:। मलनिरोधजमशमरिकोदिता॥ 60॥ कथितशर्करयाप्युदितक्रमात्। हृदयपीडनवेपथुशूलदु-॥ र्बलतरागिAनिपातविमोहनै:। सृजति मूत्रामिहाहतमारूतात्॥ 61॥ भावार्थ : वातादि1 दोषज मूत्रकृच्छ् में तत्वदोषों के लक्षण व सिन्नपातज में तीनों दोषों के लक्षण प्रकट होते हैं। मूत्रवाहि स्रोतों पर शस्त्र से घाव हो जाने से, अथवा अन्य किसी से चोट पहुँचने से जो मृत्रकृच्छ्र उत्पन्न होता है उसमें वातज मूत्र कृच्छ के सदृश लक्षण पाये जाते हैं। मल के अवरोध से वात कुपित होकर मूत्रकृच्छ्र को उत्पन्न करता है। उसमें शूल व आघमान (अफराना) होते हैं। अशमरीज मूत्रकृच्छ्र का लक्षण, अशमरीरोग के प्रकरण में कह चुके हैं। शर्कराज मूत्रकृच्छ्र का अशमरीज के सदृश लक्षण है। लेकिन इतना विशोष कि अशमरी (पित्त से पचकर) वायु के आघात से जब टुकडा- टुकडा रेतीला हो जाता है, इसे शर्करा कहते हैं। जब यह मूत्र मार्ग से ( मूत्र के साथ) बाहर आने लगता है मूत्र अत्यन्त कष्ट से उतरता है तो हृदय में पीडा, कम्प (कांपना) शूल, अशक्ति, अग्निमांद्य और मूच्र्छा होती है। 1. वातज मूत्रकृच्छ् - जिसमें वंक्षण (राडं्) मूत्राशय, ि∂ंग स्थानों में तीव्र पीडा होकर बारम्बार थोडा- थोडा मूत्रा उतरता है, उसे वातज मूत्रकृच्छ् कहते हैं। पैत्तिक मूत्रकृच्छ् - इसमें पीडा युक्त ज∂न के साथ पी∂ा, ∂ा∂ मूत्र बारम्बार कष्ट से उतरता है। कफज मूत्रकृच्छ् - इसमें ि∂ंग और मूत्राशय भारी व सूजन युक्त होते हैं और चिकना मूत्र आता है।