Skip to content

Chapter 16 · Treatment of minor diseases, part four

PDF page 404 (book page 332)

क्षुद्ररोगाधिकार:

403
405
Open chapter 16 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार: 332 भावार्थ : छर्दि से पीडित रोगी, रक्त पूय व कफ से मिश्रित वमन करता हो, अत्यधिक उपद्रवों से हमेशा युक्त रहता हो, बार-बार मूर्छित होता हो तो ऐसे रोगी को अभिरा वैद्य, असाध्य समझाकर छोड देवें। छर्दि में ऊधर्वाध:शोधन छर्दिषु प्रबलदोषयुतासु। छर्दनं हितमध: परिशुद्धिम्॥ प्रोक्रदोषविहितैषध्युक्तम्। योजयेज्जिानमतक्रमवेदी॥ 42॥ भावार्थ : यदि छर्दि अत्यन्त प्रबल दोषों से युक्त हो, तो उसमें पूर्वोक्र, तत्तद्रोषनाशक औषधियों से, वमन व विरेचन जिनमत के आयुर्वेद शास्त्र की चिकित्सा क्रम को जानने वाला वैद्य करावें। छर्दिरोगी को पथ्यभोजन व वातजछर्दि चिकित्सा शुष्कसात्म्यलघुभोजनमिष्टम्। साम्लसैंधवयुता च यवागू:॥ क्षीरतोयमहिमं परिपीतं। छर्दिमाशु शमयत्यनिलोत्थम्॥ 43॥ भावार्थ : इसमें सूखा, शरीर को अनुकूल व लघु भोजन करना हितकर है। आम्ल सहित सैंधानमक से युक्त यवागू तथा गरम दूध में पानी मिलाकर पीवें, तो छर्दि रोग दूर होता है। वातजछर्दि में सिद्धदुग्धपान बिल्वमंथबृहतीद्वयटंटू-। कांघ्रिपक्वजलसाधितदुग्धम्॥ पाययेदहिममाजयसमेतम्। छर्दिषु प्रबलवातयुतासु॥ 44॥ भावार्थ : बेल, अगेथु, छोडी-बडी कटेहली, टेंटू इनके जड से पकाये हुए पानी से सिद्ध गरम दूध में घी मिलाकर पिलावें, तो वातकृत प्रबल छर्दिरोग दूर होता है। पित्तजछर्दि चिकित्सा आजयमिश्रममलामलकानां। क्वाथम़िुरसदुग्धसमेतम्॥ पाययेदधिकशीतलवर्गै:। छर्दिषु प्रबलपित्तयुतासु॥ 45॥ भावार्थ : घृत से मिश्रित निर्मल आमलेके क्वाथ में ईख का रस व दूध को एवं शीतल वर्गौषधियों को मिलाकर पिलाने से पित्तकृत प्रबल छर्दिरोग दूर होता है। कफजछर्दि चिकित्सा पाठया सह नृपांघ्रिपमुस्ता। नबिंसिद्धमहिमं कटुकाढच्यम्॥ पाययेत्सलिलमत्र बलास-। छर्दिमेतदपहंत्यचिरेण॥ 46॥ भावार्थ : पाठा, आरग्वध (अमलतास का गूदा) मोथा व नबिं से सिद्ध पानी में सोंठ, मिरच, पीपल आदि कटु औषधि मिलाकर पिलाने से कफकृत छर्दिरोग शीघ्र दूर होता है।