Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार:
331
द्राक्ष व शक्कर के साथ अत्यधिक दाह व तृषा सहित रोगी को पिलावें। यह उसे सुखी बनायगा।
सारिवादि क्वाथ
शारिबाकुशकशोरुककाशो-। शीरवारिदमधूकसपिष्टै:॥
पक्वतोयमतिशीतसिताढच्यम्। पीतमेतदपहंत्यतितृष्णाम्॥ 38॥
भावार्थ : सारिबा, कुश, कसेरु, कासतृण, खस, नागरमोथा, महुआ इनको पीसकर काढा
करें। जब वह ठणडा होवें, तब उसमें शक्कर मिलाकर पीवें, तो यह भयंकर तृष्णा को दूर करता है।
अथ छर्दिरोगाधिकार:
छर्दि (वमन) निदान, व चिकित्सा
छर्दिमप्यनिलपित्तकफोत्थं। साध्येदधिकृतैषधभेदै:॥
सर्वदोषजनितामपि सर्वै-। र्भेषजैर्भिषगशोषविधिरा:॥ 39॥
भावार्थ : दोषों के कुपित होने व अन्य कारण विशोषों से खाया हुआ जो कुछ भी पदार्थ
मुखमार्ग से बाहर निकल आता है इसे छर्दि, वमन व उलटी कहते हैं। वातज, पित्तज, कफज,
सिन्नपातज, आगंतुज, इस प्रकार छर्दि के भेद पाँच हैं। इन वात आदि से उत्पन्न छर्दि रोगों में तत्तद्रोषों
के लक्षण पाये जाते हैं। सिन्नपातज में तीनों दोषों के लक्षण प्रकट होते हैं। जो मल, रक्त मांस आदि
बीभत्स पदाथोँ के देखने आदि से, गर्भोत्पत्ति के कारण से, अजीर्ण व असात्म्य अन्नों के सेवन से और
क्रिमिरोग से जो छर्दि विकार (वमन) होता है, इसे आगंतुज छर्दि कहते हैं। उपरोक्र वातदिदोषजनित
छर्दियों को तत्तद्रोषनाशक औषधियों के प्रयोग से साध्य करना चाहिए। तीनों दोषों से उत्पन्न (सिन्नपातज)
छर्दिको तीनों दोषों को नाश करनेवाली औषधियों से सम्पूर्ण चिकित्सा विधि को जानने वाला वैद्य,
साधन (ठीक) करें।
आगंतुजछर्दि चिकित्सा
दैहृदोत्कटमलक्रिमिभभि-। भत्साद्यपथ्यतरभोजनजाताम्॥
छर्दिमुद्धतनिजाखिलदोष। प्रक्तमैरूपचरेदुपगम्य॥ 40॥
भावार्थ : गर्भिणी स्त्रियों की, मल की उत्कटता, क्रिमिरोग बीभत्स पदाथोँ को देखना, अपथ्य
भोजन आदि से उत्पन्न आगंतुज छर्दि में, जिन-जिन दोषों के उद्रेक हो, उनको जानकर तत्तदोषनाशक
चिकित्सा विधि से उपचार करें।
छर्दिका असाध्यलक्षण
सास्रपूयकफमिश्रितरूपो। पद्रवाधिकनिरंतरसक्राम्॥
वर्जयेदिह भिषग्विदितार्थ:। छर्दिमर्दिततनुं बहुमूच्छाँ॥ 41॥