Skip to content

Chapter 16 · Treatment of minor diseases, part four

PDF page 398 (book page 326)

क्षुद्ररोगाधिकार:

397
399
Open chapter 16 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / क्षुद्ररोगाधिकार: 326 अथ कासाधिकार: कास लक्षण प्राणमारूत उदानसमेतो। भिन्नकांस्यरवसिंन्नभघोष:॥ दुष्टतामुपगत: कुरुतेःत:। कासरोगमपि पंचविकल्पम्॥ 14॥ भावार्थ : दूषित प्राणवायु उदानवायु से मिलकर जब मुख से बाहर आता है, तो फूटे हुए कांसे के वर्तन के समान शब्द होता है। इसे कास (खाँसी) कहते हैं। यह भी पाँच प्रकार का होता है। कास का भेद व लक्षण दोषज़ातह्तक्षयकासास्तेषु दोषजानिता निजलक्ष:॥ वक्षसि प्रतिहतेःध्ययनाद्यै:। सांद्ररक्तसहित: क्षतकास:॥ 15॥ भावार्थ : वातज, पित्तज, कफज, क्षतज व धातुक्षयज इस प्रकार कास पाँच प्रकार का है। दोषजकास तत्तदोषों के लक्षणों से संयुक्त होते हैं। अध्यनादिक श्रम से हृदय में क्षत (जखम) होेने पर जो कास उत्पन्न होता है, जिसके साथ में गाढा स्राव (खून)आता है उसे क्षतज कास कहते हैं। दुर्बलो रुधिरछायमजस्त्रं। ष्ठीवति प्रबलकासविशिष्ट:। सर्वदोषजनित: क्षयकासो। दुश्चिकित्स्य इति तं प्रवदंति॥ 16॥ भावार्थ : धातुक्षय होने के कारण से मनुष्य दुर्बल हो गया हो, अतएव प्रबल खांसी से युक्त हुआ हो, रक्त के सदृश लाल थूंक को थूकता हो, उसे क्षयज कास समझाना चाहिए। यह कास त्रिदोषजन्य है और दुशिचकित्स्य होता है। वातजकासचिकित्सा वातजं प्रशमयत्यतिकासं। छर्दनं घृतविरेचनमाशु॥ स्नेहबस्तिरपि साधुविपक्वं। षट्पलं प्रथितसर्पितदारम्॥ 17॥ भावार्थ : अतिवृद्ध वातज कास में वमन, घृत से विरेचन व स्नेहबस्ति के प्रयोग करें तो वातज कास शीघ्र ही उपशम होता है एवं अच्छी तरह सिद्ध किए हुए षटपल नामक प्रसिद्ध घृत के सेवन से भी वातज खांसी उपशम को प्राप्त होती है। सैंधवं त्रिकटुहगिुंविडंगैश्चूर्णितैर्घृततिलोद्धवमिश्रै:॥ स्नेहधूममपहंत्यनिलोत्थम्। कासमर्कपयसेव शिलालम् ॥ 18॥ भावार्थ : सैंधानमक, त्रिकटु, हगिुं, वायविडंग इनको चूर्ण कर उसमें घृत व तिल का तेल मिलावें। इससे धूम्रपान करें। इस स्नेहिक धूमपान से वातज कास शीघ्र दूर होता है, जिस प्रकार कि अकैवे का दूध मनशिला, हरताल को नाश करता है।