Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / शिरोरोगाधिकार:
283
भावार्थ : महुआ, खिरनी, नीम, हगिोंट, पलाश, एरणड इनकी मज्जा (गिरी) कूट, जटामांसी,
देवदारू, गुग्गुल, राल, अद्रक, सारिवा इत्यादि को (घी के साथ) अच्छी तरह पीसकर कल्क बनावें।
फिर उस कल्क को कपडे में लेपन कर उसे गोल वेष्टन करें। उस बत्ी को सुखावें। सुखाने के बाद
उसे जलावें। जलाकर ठीक धुंअे के ऊपर मुख रखकर धूप देना चाहिए।
मुखरोग नाशक धूप
तथैव दंती किणिही सहगिुंदी। सुरेंद्रकाष्ठै: सरलैश्च धूपयेत् ॥
सगुग्गुलुध्यामकमांसिकागुरु। प्रणीतसू़मामरिचैस्तथापरै: ॥ 111॥
भावार्थ : उसी प्रकार दंती, चिरचिरा, हगिोंट, देवदारू, धूप सरल इनसे बनाई हुई बत्ी से भी
धूपन-प्रयोग करना चाहिए, इसी प्रकार गुग्गुल सुगंधि तृण (रोहिस सोंधिया) जटामांसी, सू़मजटामांसी,
अगुरु, मिर्च इन औषधियों से एवं इसी प्रकार के अन्य औषधियों से भी धूपन विधि करनी चाहिए।
मुखरोगनाशक योगांतर
अयं हि धूप: कफवातरोगनुत्। घृतेन युक्त: सकलान् जयत्यपि ॥
सदैव जातीकुसुमांकुरान्वित:। कषायगोमूत्रागणो मुखामयान् ॥112॥
भावार्थ : यह धूप कफवात के विकार से उत्पन्न मुख रोगों को नाश करता है। यदि घृत से युक्त
करें, तो सर्व मुख रोगों को भी जीतता है। सदा जाई का फूल व अंकुर से युक्त कषाय रस व गोमूत्र,
मुखगत समस्त रोगों को दूर करता है।
भृंगराजादि तैल
सुभृंगराराजामलकाख्यया रसं । पृथक् पृथक् प्रस्थमिदं सतैलकम्।
पयश्चतु: प्रस्थपलं च यष्टिकं । पचेदिदं नस्यमनेकरोगजित्॥ 113॥
भावार्थ : भृंगराज (भांगरा) का रस एक प्रस्थ (64 तोला) आंबले का रस एक प्रस्थ, तिल
का तैल एक प्रस्थ, गाय का दूध चार प्रस्थ, मुलैठी (कल्कार्थ) 16 तोला, इन सबको मिलाकर तैल
सिद्ध करें। इस तैल के नस्य देने से मुख सम्बन्धी अनेक रोग नष्ट होते हैं।
सहादितैल
सहारिमेदामलकाभयासनै: कषायकल्कै रजनीकटुत्रिाकै:॥
विपक्वतैलं पयसा जयत्यलं। स नस्यगणडूषविधानतो गदान्॥ 114 ॥
भावार्थ : रास्ना, अरिमेद (दुगँध युक्त खैर) आमलक, हरड, विजयसार हल्दी, त्रिकटु इनका
कषाय व कल्क, दूध इनके साथ पकाये हुए तैल को नस्य व गणडूष विधान में उपयोग करें तो यह
अनेक मुख रोगों को जीतता है।