Skip to content

Chapter 14 · Treatment of minor diseases, part two

PDF page 321 (book page 249)

उपदंशाधिकार:

320
322
Open chapter 14 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / उपदंशाधिकार: 249 एषण कहलाता है। 6. शरीरगत शल्य अशमरी आदि को बाहर निकाला जाता है, वह आहरण कहलाता है। 7. विद्रधि आदि व्रणों से मवाद आदि बहाया जाता है, वह विस्रावण कहलाता है। 8. उदर आदि चीरने के बाद जो सूईयों से सीया जाता है, वह सीवन कहलाता है। शस्त्र- छुरी, चक्कू, कैंची आदि जो छेदन कामों में आते हैं। यंत्र- शरीर में घुसे हुए, नाना प्रकार के शल्यों को पकड के बाहर खींचने व देखने के लिए, अर्श, भगंदर आदि रोगों में शस्त्र, क्षर, अग्नि कमोँ की योजना व शोष अंगों की (क्षर आदि के पतन से) रक्षा करने के लिए एवं बस्ति के प्रयोग के लिए, उपाय भूत जो वस्तु (लायन फोर्सेस, ड्रेसगिंफार्सेप्स, टच्युवुलर, स्कूप डूस आदि आजकल प्रचलित) विशोष हैं, वह यंत्र कहलाते हैं। बाह्यविद्रधि चिकित्सा बहिरूपगतवृद्धै विद्रधै दोषभेद। क्रमयुतविधिनात्रामादिषु प्रोक्रमार्गै:॥ रूधिरपरिविमोक्षलेपबंधाद्यशोष-। व्रणविहितविधानै: शोध्येद्रोपयेच्चा॥ 32॥ भावार्थ : विद्रदि यदि बाहिर हो तो दोषों के अनुसार जो शोफ के आम, विदग्ध, विपक्व अवस्थाओं में चिकित्सा बताई गई है वैसी चिकित्सा करें। रक्तमोक्षण, लेपन, बंधन आदि समस्त व्रण चिकित्सा में कहे गए, विधानों से उसका शोधन और रोपण करें। अंतर्विद्रधिनाशक योग वरूणमधुकीशिगा्रवाख्याततत्कार्यमोघं। प्रशमयति महांतर्विद्रधिं सर्वदैव॥ सकलमलकलंकं शोध्येदत्यभी़णं। शुकमुखसितमूलं पाययेदुष्णतोयै:॥ 33॥ भावार्थ : वरणा, जयेष्ठमधु, सेजिन इन औषधियों के प्रयोग से अंतर्विद्रधि उपशमन को प्राप्त होता है। शुकमुख (फल विशेष) धववृक्ष इनकी जड को गरम पानी में पीसकर पिलावें तो हमेशा, विद्रधि के मलकलंक की शुद्धि होती है। विद्रधि रोगी को पथ्याहार व्रणगतविधिनाप्याहारमुद्यत्पुराण। प्रवरविशदशालीनामिहान्नं सुपक्क॥ वितरतु घृतयुक्तं शुष्कशाकोष्णतोयै:। तदुचितमपि पेयं वा विलेप्यं सयूषम्॥ 34॥ भावार्थ : व्रण से पीडित रोगियों को जो हित आहार बतलाये, उनको इसमें (विद्रधि) भी देना चाहिए एवं इस रोग में पुराने धान्यों के अच्छी तरह पक्व हुए अन्न को खिलाना चाहिए। उसके साथ घी और शुष्क शाक एवं पीने के लिए उष्णजल देना चाहिए। इसके अलावा उसको योग्य अहित नहीं करने वाले पेय विलेपी या यूषको भी देना चाहिए।