Skip to content

Chapter 14 · Treatment of minor diseases, part two

PDF page 320 (book page 248)

उपदंशाधिकार:

319
321
Open chapter 14 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / उपदंशाधिकार: 248 भावार्थ : विशोष रूप से जो शोफ कडा रहता है, उसे आमशोफ कहते हैं। जो जवर अधिक ताप (जलन) उष्णता आदियों से पीडित होता है, उसे विदग्ध कहते हैं। (जिस वक्र वह पक रहा हो, आम व पक्व के बीचमें होने वाली, यह अवस्था है) जिस के पूर्वोक्र जवर, पीडा आदि भयंकर दु:ख नाश हो गए हों, शोथ भी विवर्ण (पहले का रंग बदल गया हो) हो गया हो उसे विपक्व कहते है, अर्थात् वह अच्छी तरह पका हुआ समझाना चाहिए। इस पके हुए को ती़ण शस्त्र के प्रयोग से शुद्धि करना (पूय आदि निकालना) चाहिए। अष्टविध शस्त्रकर्म व यंत्रनिर्देश बहुविधमथशल्यं छेदनं भेदनं वा। प्यसकृदिह नियोजयं लेखनं वेधनं स्यात्॥ अविदितशरशल्याद्येषणं तस्य साक्षत्। हरणमिह पुनर्विस्रावणं सीवनं च॥ 30॥ सकलतनुभृतां कर्मेव कर्माष्टभेदं। तदुचितवरशस्त्रै: तद्विधेयं विधिर्ै:॥ विदितसकलशल्यान्यैमुद्धर्तुमत्राप्यविहतमुख्यंत्रां कंकवक्त्रां यथार्थम्॥ 31॥ भावार्थ : शरीर में नाना प्रकार के शल्य हो जाते हैं। उन शल्यों को निकालने के लिए यंत्र, शस्त्र, क्षर, अग्नि आदि के प्रयोग करना पडता है। जिस प्रकार समस्त प्राणियों में आठ प्रकार के कर्म होते हैं, उसी प्रकार शस्त्र कर्म के छेदन, भेदन, लेखन, वेधन, एषण, हरण (आहरण) विस्रावण, सीबन इस प्रकार आठ भेद है। विविध प्रकार के जो शस्त्र बतलाये हैं, उनमें से जिन-जिन की जहाँ जरूरत हो उनसे, शस्त्रकर्म में निपुण वैद्य छेदन आदि कमोँ को विधि के अनुसार करें। इसी प्रकार विधि रोग जिन अवस्थाओं में जिन शस्त्रकमोँ की जरूरत होती है, उनको बार-बार अवश्य प्रयोग करना चाहिए। शरीरगत सम्पूर्ण शल्यों (बाण अन्य कांटे आदि) को निकालने के लिए (सर्व यंत्रों से श्रोष्ठ कंकवक्त्र) जो कंकपक्षी के चोंच के समान हो) इस अन्वर्य नाम का धारक महान् यंत्र होता है, उसे भी तत्कायोँ में प्रयोग करें। विशोष- शरीर में कोई कांटा घुसकर मनुष्य को तकलीफ देता है,उसी प्रकार बार- बार कष्ट पहुँचाने वाले, शरीर के अंदर गए हुए तृण, काष्ठ, पत्थर, लोहा, बाण हडुी, सींग इत्यादि तथा नानाप्रकार के दुष्टव्रण, गुल्म, अशमरी, मूढगर्भ इत्यादि सब शल्य कहलाते हैं। तात्पर्य यह है कि शल्य नाम कांटे का है। जो शल्य के समान दु:ख देवें, वह सभी शल्य कहलाते हैं। 1. अर्श आदि को जो जड से छेदा जाता है, छेदन कहलाता है। 2. विद्रधि जैसों को फोडा जाता है, वह भेदन कहलाता है। 3. जो खुरचा जाता है, वह लेखन कहलाता है। 4. जिसका छोटे मुख वाले शस्त्रों से सिरा आदि वेध दिया जाता है, वह वेधन कहलाता है। 5. शरीरगत शल्य किस तरफ है, इत्यादि मालूम न पडने पर शलाका से डूंढा जाता है, वह