Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / उपदंशाधिकार:
250
अथ क्षुद्ररोगाधिकार:
क्षुद्ररोगवर्णन प्रतिज्ञा
पुनरपि बहुभेदान् क्षुद्ररोगाभिधानान्। प्रकटयितुमिहेच्छन् प्रारभेत प्रयत्नात्॥
विहितविविधदोषप्रोक्रसल्लक्षणैस्त। िfतकरवरभैषजयादिसंक्षेपमार्गै:॥ 35॥
भावार्थ :पहले क्षुद्र रोगों का वर्णन किया गया है। फिर भी यहाँ पर अनेक प्रकार के क्षुद्ररोगों
को कहने की इच्छा से प्रयत्न के साथ उक्र अनेक दोषों के लक्षण एवं उन रोगों के लिए हितकर
औषधियों का निरूपण करते हुए संक्षेप के साथ उन (क्षुद्ररोगों) का कथन प्रारंभ करेंगे।
अकथितरोगों की परीक्ष
न भवति खलु रोगो दोषाजालैर्विना यत्। तदकथितमपि प्राधान्यतस्तद्रुग्णानाम्॥
उपशमनविधानैस्साध्येत्साध्यमेवं। पुनरपि कथनं स्यात्पिष्टसंपेषणार्थम्॥ 36॥
भावार्थ : यह निशिचत है कि वात, पित्त कफ के बिना रोग उत्पन्न होता नहीं। इसलिए जिन
रोगों का या रोग के भेदों का कथन नहीं किया है ऐसे रोगों में भी वात पित्तादिक विकारों के मुख्य
(अर्थात् यह व्याधि वातज है ? पित्तज है ? या कफज। इत्यादि बातों की तत्तदोषों के लक्षणों से निशिचत
कर)और गैणत्व का विचार कर योग्य औषधियों के प्रयोग से उनकी चिकित्सा करनी चाहिए। पुन:
उसका कथन करना पिष्टपेषण दोष से दूषित होता है।
अजगल्लीलक्षण
परिणतफलरूपा ती़णपत्रास्य साक्षत्। कफपवनकृतेयं तोयपूर्णाल्परूक् च॥
जलमरूदुपयोगाब्दुब्दुदस्येव जन्म। त्वचि भवित शिशूनां नामस्तस्साजगल्ली॥ 37॥
भावार्थ : जिस प्रकार जल और वात के संयोग से बुदबुद की उत्पत्ति होती है,उसी प्रकार कफ
और वात के विकार से बालकों की त्वचा में पानी से भरे हुए और कुछ वेदना सहित पिटक होते हैं,
उन्हें अजगल्ली कहते हैं। उनका आकार पके हुए तुंबुरू फल के समान होता है।
आजगल्ली चिकित्सा
अभिनवजनितां तां ग्राहयेद्वा जलैका। मुपगतपरिपाकां संविदार्याशु धीमान्॥
व्रणविहिताविधानं योजयेद्योजनीयम्। कफपवननिहंतृद्रव्यवर्गप्रयोगै:॥ 38॥
भावार्थ : नवीन उत्पन्न अजगल्ली हो, जो कि पकी नहीं हो, जलौंक लगवाकर दुष्ट रक्त
मोक्षण करके उपशम करना चाहिए। यदि वह पक गई हो तो बुद्धिमान् वैद्य को उचित है कि शीघ्र उसका
विदारण करें और कफ व वात हर औषधियों के प्रयोग के साथ-साथ व्रण चिकित्सा में कहे गए शोधन
रोपण आदि को करें।