Skip to content

Chapter 12 · Treatment of the major diseases, part two

PDF page 287 (book page 215)

महाव्याधिचिकित्साधिकार:

286
288
Open chapter 12 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / महाव्याधिचिकित्साधिकार: 215 से साफ करके और अच्छी तरह से देखकर, बलित (शस्त्रविशोष) से पकड कर कर्तरी शस्त्र से काटकर अर्श की स्थिति के लिए कारणभूत दूषित रक्त को बाहर निकालना चाहिए अथवा जला देना चाहिए अथवा कूर्चक से पकडकर, पकाकर सिद्ध किए हुए क्षर को लेप करके, अर्श यंत्र के मुँह को, हथैली से ढके (और सै तक गिनने के समय तक रहने दें) जब मस्से पके हुए जामुन सदृश नीले थोडा ऊंधा हो जावे तो, पश्चात् ठणडे एवं दूध, जल, दही का तोड, कांजी इनसे बार-बार धोकर एवं मुलैठी, चंदन इनके कल्क को घी के साथ लेपन कर, क्षर का जलन को शमन करना चाहिए। इसके बाद अर्श यंत्र को निकालकर ठंडे पानी से स्नान करावें और हवा रहित मकान में बैठा लें। पश्चात् साठी चावल, जै आदि के योग्य अन्न को घी, दूध मिलाकर योग्य शाकों के साथ खिलाना चाहिए। सात-सात दिन में एक अंकुर को गिराना चाहिए। इस प्रकार गिराते हुए यदि कुछ भाग शोष रह जायें तो फिर पूवोक्र क्रम से जलाना चाहिए। इसमें अर्श का शस्त्र, क्षर, अग्निकर्म बतलाये हैं। आगे अनेक अर्शनाशक योग भी बतलायेंगे। लेकिन प्रशन यह उठता है कि इनको किन-किन हालतों में प्रयोग करना चाहिए। इसका खुलासा इस प्रकार है- जिसको उत्पन्न होकर थोडे दिन हो गए हों, अल्प दोष, अल्प लक्षण, अल्प उपद्रवों से संयुक्त हो तथा जो अमयंतर भाग में होने से बाहर नहीं दीखता हो, ऐसे बवासीर को औषध खिलाकर ठीक करना चाहिए। अर्थात् वे औषध सेवन से अच्छे हो सकते है। जिसके मस्से, कोमल, फैले हुए, मोटे और उभरे हुए हों तो उसको क्षर लगाकर जीतना चाहिए। जो मस्से, खरदरे, स्थिर, उँचे व कडे हों उनको अग्निकर्म से ठीक करना चाहिए। जिनकी जड पतली हो, जो ऊँचे व लटकते हो, क्लेदयुक्त हो, उनको शस्त्र से काट कर अच्छा करना चाहिए भिन्न-भिन्न अशाेँ की भिन्न-भिन्न चिकित्सा तत्रा वातकफजान्गुदकीलान्। साध्येदधिकतीव्रतराग्नि॥ क्षरपातविधिना तत उद्यत्। क्षरतो रूधिरपित्तकृतानि॥112॥ स्थूलमूलकठिनातिमहान्तं। छेदनाग्निविधिना गुदकीलम्। कोमलांकुरचयं प्रतिलेपै। र्योजयेiलतां बहुयोगै:॥ 113॥ भावार्थ : वात व कफ से उत्पन्न अर्श को क्षर कर्म व अग्नि कर्म से, रक्त व पित्तोत्पन्न अर्श को क्षरकर्म से एवं मूल में स्थूल, कठिन व बडे अर्श को छेदन व अग्निकर्म से साधन करना चाहिए। जिसका अंकुर कोमल है, रोगी भी बलवान है, उसको अनेक प्रकार के लेपों अनेक प्रकार के औषधि योगों द्वारा उपशम करना चाहिए।