Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / महाव्याधिचिकित्साधिकार:
216
अर्शघन लेप
अर्कदुग्धहरितालहरिद्रा - चूर्णमिश्रितविलेपनमिष्टम्॥
वज्रवृक्षपयसागिAकगुंजा - सैंधवोजवलनिशान्तिमन्यत्॥ 114॥
भावार्थ : आक के दूध में हरताल, हल्दी के चूर्ण को मिलकार लेपन करें अथवा थोहर के
दूध में चित्रक, घुंघची, सैंधानमक व हल्दी के चूर्ण मिलाकर लेपन करें तो अर्श रोग उपशमन को प्राप्त
होता है।
पिप्पलीलवणचित्राकगुंजा - कुष्टमर्कपयसा परिपिष्टम्॥
कुष्ठचित्राकसुधारूचकं गो - मूत्रापिष्ठमपरं गुदजानाम्॥ 115॥
भावार्थ : पीपल, सैंधानमक, चित्रक व घुंघची को कूटकर अकैवे के दूध के साथ पीसें। उसे
लेपन करें अथवा कूट, चित्रक, थोहर व काले नमक को कूटकर गोमूत्र के साथ पीसा हुआ लेपन भी
उपयोगी है।
अशवमारकंविडंगसुदन्ती - चित्रामूलहरितालसुधार्क॥
क्षीरसैंधवविपक्वमथार्श - स्तैलमेव शमयेदिहलेपात्॥ 116॥
भावार्थ : करनेर, वायविडंग, जमालगोटे की जड, चित्रक, हरताल, थोहर का दूध अकैवे
का दूध व सैंधानमक से पका हुआ तेल अर्श पर लेपन के लिए उपयोगी है।
अदृश्यार्श नाशक चूर्ण
यान्य≤श्यतररूपकदुर्ना-मानि तेषु विदधीत विधिरा:॥
प्रातरग्निकहरीतकचूणँ। भक्षणं पलशतं गुडयुक्तम्॥ 117॥
भावार्थ : जो अर्श अदृश्यरूप से हो अर्थात् अंदर हो तो कुशल वैद्य को उचित है कि वह रोगी
को प्रतिदिन प्रात:काल भिलावा व हरड के चूर्ण को गुड के साथ मिलाकर खाने को देवें। इस प्रकार
सै पल चूर्ण उसे खिलाना चाहिए।
अर्शघनयोगद्वय
प्रातरेवमभयागिAकचूणँ - सैंधवेन. सह कांजिकया गो।
मूत्रासिद्धमसकृत्प्रपिबेद्वा। तत्रा साधितरसं खरभूषात्॥ 118॥
भावार्थ : प्रात:काल में हरड, चीता की जड, सैंधानमक इनके चूर्ण को गोमूत्र से भावना देकर
कांजी के साथ बार-बार पीना चाहिए। अथवा गोमूत्र से सिद्ध किए गए, खरबूज के कषाय को पीना
चाहिए।