Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / महाव्याधिचिकित्साधिकार:
196
सवाँगगतादिवातचिकित्सा
एकदेशसकलांगगवातं। बस्तिरेव शमयेदतिकृच्छ्रम्॥
उत्तमांगसहितामलबसि्ंत। धारयेत़्ाणसहस्रमशोषम्॥ 10॥
भावार्थ : एक देशगत व सवाँगगत अतिकठिनसाध्य वात को बस्तिप्रयोग ही शमन कर सकता
है। शिरोगतवायु हो तो शिरोबस्ति को एक हजार क्षण तक धारण करना चाहिए।
शिरोवस्ति- चर्म व चर्मसदृश मोटे कपडे से टोपी के आकार वाली लेकिन इसके ऊपर व
नीचे का भाग खुला रहे (टोपी में ऊपर का भाग बंद रहता है) ऐसी बस्ति बनावें। उसके एक मँुह को
शिर पर जमा के रखें। उसकी संधि में उडद की पिट्टी का लेप करें। इसके बाद उसके अंदर वातघन तैल
भरकर 1000 एक हजार क्षण तक शिर को निश्चल रखकर धारण करावें, तो नाक मुँह और नेत्र में
स्राव होने लगता है। तब उसको शिर से निकाल लेवें। इसे शिरोबस्ति कहते हैं।
अतिवृद्धवात चिकित्सा
स्नेहिकैर्वमनलेपविरेकामयंगधूपकबलाखिलबस्तिम्॥
प्रोक्रनस्यमखिलं परिकर्म। प्रारभेत बहुवातविकारे ॥11॥
भावार्थ : अत्यधिक वातविकार हो तो स्नेहन, वमन, लेप, विरेक, अमयंग, धूप, कबल व
बस्ति आदि पहले कहे हुए नस्य प्रयोगों का आवश्यकतानुसार प्रयोग करें।
वातरोग में हित
स्निग्धदुग्धदधिभोजनपानान्यम्लकानि लवणोष्णगृहाणि॥
कुष्ठपत्राबहुलागुख्युक्तालेपनान्यनिलरोगहितानि ॥12॥
भावार्थ : चिकने पदार्थ (तैल घी) व दूध, दही, खट्टा और नमकीन पदाथोँ को भोजन व पान
में उपयेाग, गरम मकान में निवास और कूट, तेजपात, इलायची व अगुरु उनका लेपन करना, वातरोग
के लिए हितकर है।
वातरोग में हित
साग्नियानगुरुसंवरणानि। ब्रहाचर्यशयनानि मृदूनि॥
धान्ययूषसहितानि खलानि। प्रस्तुतान्यनिलरोगिषु नित्यम्॥13॥
भावार्थ : गरम सवारी में जाना, भारी कपडों को अोढना, ब्रहाचर्य से रहना, मृदुशयन में सोना,
धान्ययूष सहित खल (व्यंजनविशोष) ये सब वातरोग के लिए हितकर हैं।
वातरोग में हित
आजयतैलयुतभक्षणभैजयोष्णावगाहपरिष्ोककरीष्ै:॥
स्वेदनान्यतिसुखोष्णसुखानीत्येवमाद्यनिलवारणमिष्टम्॥14॥