Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / महामयाधिकार:
190
यकृत्प्लीहोदर चिकित्सा
यकृत्प्लिहोद्धूतमहोदरे शिरां। स्वदक्षिणो वामकरे च मध्यमे॥
यथाक्रमात्तां व्यध्येद्विमर्दयन्। प्लिहां करेणातिदधिप्रभोजिनम्॥166॥
भावार्थ : रोगी को खूब दही खिलाकर यकृदुदररोग में दाहिने हाथ के, प्लीहोदर में बायें हाथ
के मध्यप्रभाग स्थित शिरा को, प्लीहा को, मर्दन करते हुए, व्यधकरना (फस्त खोलना) चाहिए।
सुधांशुति़णाम्बररोपमप्रभां। सुखोष्णगोक्षीरविमिश्रितां पिबेत्॥
यकृत्प्लिहाधमातमहोदरो नर:। क्रमात्सुखं प्राप्तुमना मनोहरम्॥167॥
भावार्थ : कपूर से मिश्रित सुखोष्ण गाय का दूध उसे पिलाना चाहिए। जिससे यकृत, प्लीहा,
आधमान, महोदर आदि रोग दूर होते हैं।
यकृत्प्लीहानाशकयोग
सैवर्चिकाहगिुंमहैषधान्विता। पलाशभस्मसृतमिश्रितां पिबेत्॥
निहंति सक्षरगणैर्विपाचितं। समुद्रजातं लवणं प्लिहोदरम्॥168॥
भावार्थ : काला नमक, हींग, सोंठ इनको पलाश भस्म के कषाय में मिलाकर पीना चाहिए एवं
क्षर वर्ग के साथ समुद्र लवण को पकाकर पीवें तो प्लीहोदर रोग नाश होता है।
पिप्पल्यादि चूर्ण
सपिप्पलीसैंधवचित्राकान्वितं। यवोद्धवं साधु विचूर्णितं समम्॥
रसेन सैभांजनकस्य मिश्रितं। लिहेद्यकृत्प्लीह्युदरोपशांतये॥169॥
भावार्थ : पीपल, सैंधानमक, चित्रक व यवक्षर को समांश चूर्ण करके उसे सेंजन के रस में
मिलाकर रोज चाटें तो यकृत व प्लीहोदर की शांति होती है।
षटपलसर्पि
सपिप्पली नागरहस्तिपिप्पली। शटीसमुद्राग्नियवोद्धवै: शुभै:॥
कषायकल्कै: पलषट्कसंमितै, रिदं घृतं प्रस्थसमांशगोमयम्॥170॥
लिहेदिदं षट्पलसर्पिरुत्तमं। यकृत्प्लिहाधमानमहोदरेष्वपि॥
सकासगुल्मोद्ध्र्वमरुत्प्रपीडिता, त्युदासमुद्वर्तनिवारणं परम्॥171॥
भावार्थ : पीपल, सोंठ, गजपीपल, कचोर, समुद्रलवण, चित्रक व यवक्षर इनके छह पल (24
तोला) कषाय व छह पल कल्क और एक प्रस्थ (64 तोला) गोबर का रस डालकर एक प्रस्थ घृत
सिद्ध करें। इसे षट्पलसर्पि कहते हैं। इस उत्तम घृत को सेवन करने से यकृत, प्लीहा, आधमान, महोदर,
कास, गुल्म, ऊधर्ववात, उदावर्त को नाश करता है।