Skip to content

Chapter 11 · Treatment of the major diseases, part one

PDF page 263 (book page 191)

महामयाधिकार:

262
264
Open chapter 11 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / महामयाधिकार: 191 बद्ध व स्राव्युदर चिकित्सा विबद्धसंस्राव्युदरेःपि वामतो। विपाटच्य नाभेश्चतुरंगुलादध:। तदांत्रामाकृष्य निरी़य रोधनं। व्यपोह्य सिव्यादचिराद्वहिव्र्रणम्॥ 172॥ प्रवन्महांत्रां रजतेन कीलयेच्छ्रितं पय: पातुमिहास्य दापयेत्॥ सुखोष्णतैलप्रकटावगाहनं। विधाय रक्षोत्परिपाटितोदरम् ॥ 173॥ भावार्थ : विबद्ध व स्रावी उदर में भी बांये अोर से नाभी के नीचे चार अंगुल के स्थान में चीरना चाहिए। उसके बाद अंदर से आंतडी को खींचकर अच्छी तरह देखकर उसमें कंकड, कांटे आदि रुके हुए को निकालना चाहिए। छिन्न-भिन्न आंतडी को चाँदी के पतले तार से जोड देना चाहिए। पश्चात् उदर के बाहर के भाग को शीघ्र सीकर अोटाये हुए दूध को पिलाना चाहिए एवं उसको थोडा गरम तैल में बैठाल कर उसकी रक्षा करनी चाहिए। जलोदर चिकित्सा जलोदरे तैलविलिप्तदेहिनं। सुखोष्णतोयै: परिषिक्रमातुरम्॥ पटेन क़यात्परिवेष्टितोदरम्। यथोक्रदेशं व्यथ्येदधारया॥ 174॥ भावार्थ : जलोदरी को सबसे पहले तेल का लेपन कर मंदोष्ण पानी से स्नान करना चाहिए। उसके बाद कटी प्रदेश के ऊपर कपडे को लपेटना चाहिए। फिर बिगर धार के कोई शस्त्र से पूर्वोक्र प्रदेश (नाभि के चार अंगुल नीचे बांयें भाग) में छेद करना चाहिए। उदर से जल निकालने की विधि निधाय नाडीं तनुधारयान्वितां। क्रमादिहाल्पाल्पजलं निष्ोचयेत्॥ न चैकवारं निखिलं सृजेत्तृषा। तीव्रातिमूच्र्छाजवरदाहसंभवात्॥176॥ भावार्थ : उस छेद में एक योग्य दो मुख वाली नली को रखकर थोडे-थोडे जल उससे निकालना चाहिए। एकदम सब जल नहीं निकालना चाहिए। क्योंकि अत्यन्त तृषा तीव्र मूच्र्छा, जवर व दाह इत्यादि होने की संभावना रहती है। यथा यथा दोषजलस्रुतिर्भवेत्। तथा तथा गाढतरातिबंधनम्॥ विधाय पक्षदथवापि वामत:। समस्तदोषोदकमुत्सृजेद्बुध: ॥177॥ भावार्थ : जैसे जैसे सदोष जल निकल जावेगा वैसे-वैसे (कमर के) कपडे के बंधन को अधिक कसते हुए जाना चाहिए। इस प्रकार बुद्धिमान् वैद्य को उचित है कि पंद्रह दिन तक संपूर्ण दोष युक्त जल को वामपार्श्व से निकालना चाहिए।