Skip to content

Chapter 11 · Treatment of the major diseases, part one

PDF page 237 (book page 165)

महामयाधिकार:

236
238
Open chapter 11 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / महामयाधिकार: 165 भावार्थ : चंदन, जायफल, इंद्र, असन, तेंदुवृक्ष, पंच क्षीरीवृक्ष (बड, गूलर, पीपल, पाखर, शिरीष) त्रिफला इनसे बनाये हुए कषाय में नागरमोथा का कल्क मिलाकर पिलाने से पैत्तिक प्रमेह दूर होता है। कपित्थादि क्वाथ कपिस्थबिल्वासनधावनीनिशा। हरीतकाक्षमलकार्जुनांघ्रिपै:। श्रितं कषायं प्रपिबेत् जितेन्द्रियो। जयेत्प्रमेहानखिलानुपद्रवै:॥ 37॥ भावार्थ : कैथ, बेल, विजयसार, पिठवन, हलदी, हरड, बहेडा, आँवला, और अर्जुनवृक्ष की छाल से बनाये हुए कषाय को पीने से जितेन्द्रिय रोगी प्रमेह रोग को उपद्रव के साथ-साथ जीत लेता है। खर आदि के मलोपयोग खरोष्ट्रगोमाहिषवाजिनां शकृद्रसेन संमिश्रितपिष्टभक्षणै:। तथैव तद्धस्मविगालितोदकप्रपानभोजैर्ययति प्रमेहवान्॥ 38॥ भावार्थ : गधा, ऊंट, गाय, भैंस, घोडा इनके मलरस से मिश्रित शालि गेंहू आदि के आटे को खाने से एवं उसी मल को जलाकर बनाये हुए भस्म से छने हुए जल को पान भोजन में उपयोग करने पर प्रमेह रोग दूर होता है। त्रिाफला क्वाथ फलत्रिाकक्वाथघृतं शिलाजतु। प्रमाय मेहानखिलानशेषत:॥ जयेत्प्रमेहान् सकलैरुपद्रवै:। सह प्रतीतान् पिटकाभिरन्वितान्॥ 39॥ भावार्थ : त्रिफला, घी, शिलाजीत इनका क्वाथ बनाकर पिलावें, तो अनेक उपद्रवों से सहित एवं प्रमेह पिटकों से युक्त सर्वप्रमेह रोग को भी पूर्ण रूपेण जीत लेता है। प्रमेही के लिए विहार सदा श्रमामयासपरो नरो भवेदशोषमेहानपहर्तुमिच्छया। गजाश्वरोहैरखिलायुधक्रम-क्रियाविशोष्ै: परिधावनादिभि:॥ 40॥ भावार्थ : प्रमेहरोग को नाश करने के लिए मनुष्य सदाकाल परिश्रम करने का अमयास करें। हाथी पर चढना, घोडे पर चढना, आयुध लाटी वगैरह चलाना व दैडना आदि क्रिया विशोषों से, श्रम होता है। इसलिए प्रमेही को ऐसी क्रियावों में प्रवृत्त होना चाहिए। कुलीन को प्रमेहजयार्थ क्रिया विशोष कुलीनमातँ धनहींनमद्धुतं। प्रमेहिनं साधु वदेदतिक्तमात्। मडंबघोषाकरपट्टणादिकान्। विह्त्य नित्यं व्रज तीर्थ्यात्राया॥ 41॥