Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / महामयाधिकार:
164
भावार्थ : प्रमेही रोगी के शरीर को तिल, अलसी व सरसों के तेल से स्नेहित (स्नेहनक्रिया)
करके नीम का रस व मेनफल के कषाय से वमन कराना चाहिए एवं विरेचन औषधियों द्वारा विरेचन
कराना चाहिए।
निरूहबस्ति प्रयोग
विरेचनानंतरमेव तं नरं। निरूहयेच्चापि निरूहणैषधै:।
गवांबुयुक्तैस्तिलतैलमिश्रितै-स्ततो विशुद्धांगममीभिराचरेत्॥ 32॥
भावार्थ : विरेचन के अनंतर गोमूत्र व तिलतैल से मिश्रित निरूहण औषधियों के द्वारा निरूह
बस्ति देनी चाहिए। उसके बाद उस शुद्ध अंग वाले को, निम्नलिखित पदाथोँ से उपचार करें।
प्रमेही के लिए भोजय पदार्थ
प्रियंगुकोद्रालकशालिपिष्टकै:। सकंगुगोधूमयवान्नभोजनै:।
कषायतिक्तै: कटुकैस्सहाढकी- कलायमुeैरपि भोजयेद्धिषक्॥ 33॥
भावार्थ : प्रियंगु (फूलप्रियंगु) जंगली कोद्रव, शालिधानका आटा, कांगुनी धान, गेंहू, जै तथा
कषायले, चरपरे कडुवे पदाथोँ के साथ एवं अरहर, मटर व मूंग का उसे भोजन करना चाहिए।
आमलकारिष्ट
निशां चविचूणर्यामलकांबुमिश्रितां। घटे निषिक्य प्रपिधाय संस्कृते।
सधान्यकूपे निहितं यथाबलं निहंति मेहान् क्रमतो निष्ोवितम्॥ 34॥
भावार्थ : हलदी को अच्छी तरह पीसकर आँवले के रस या काढे में मिलावें। फिर उसे एक
धूप आदि से संस्कृत घडे में डालकर उसका मँुह अच्छी तरह बाँधे। फिर धान से भरे हुए, गIे में (एक
महिने तक) रखें। फिर वहाँ अच्छी तरह संस्कृत होने के बाद निकालकर प्रमेही को सेवन करावें तो
प्रमेह रोगदूर हो जाता है।
निशादि क्वाथ
निशां समुस्तात्रिफलां सुरेंधनम्। विपच्य निष्क्वाथमिह प्रयत्नत:।
प्रपाय नित्यं कफमेहमागम-प्रणीतमार्गाद्विजिन्द्रियो जयेत्॥ 35॥
भावार्थ : जिसने आगमोक्र मार्ग से, इन्द्रियों को जीत लिया है, ऐसे प्रमेह रोगी को हलदी,
नागरमोथा, त्रिफला, देवदारु इनसे बनाये हुए कषाय को सदा पिलाकर कफप्रमेह को जीतना चाहिए।
चंदनादि क्वाथ
सचंदनेन्द्राशनतदिुंकद्रुमै:। क्षरत्पयोवृक्षगणै: फलत्रयै:।
कृतं कषायं घनकल्कमिश्रितं सपायेत्पैत्तकमेहजातकान्॥ 36॥