Skip to content

Chapter 11 · Treatment of the major diseases, part one

PDF page 235 (book page 163)

महामयाधिकार:

234
236
Open chapter 11 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / महामयाधिकार: 163 यथोक्रदोषानुगतैरुपद्रवैस्समन्विता ये मधुवत़्ारंत्यपि ॥ विशीर्णगात्रा मनुजा: प्रमेहिणोःचिरान्म्रियंते न च तानुपाचरेत् ॥27॥ भावार्थ : वसा, घृत, मधु के समान व मदोन्मत्त हाथी के गणडस्थल से स्राव होने वाले मदजल के समान जिनका गंदला मूत्र बह रहा हो एवं उपर्युक्त उपद्रवों से सहित हो, गुदाअंस (कंधा) हृदय, पीठ, शिर, कंठ, पेट व मर्मस्थान में जिनको पिटिकायें उत्पन्न हुई हों एवं स्वप्न में नदी, समुद्र इत्यादि को तैरते हो या उनका पानी पीते हो पूर्वोक्र दोषानुसार उपद्रवों से युक्त हो, मधु के समानमूत्र भी निकलता हो, जिनका शरीर अत्यन्त शीर्ण (शिथिल) हो चुका हो, ऐसे प्रमेही रोगी जल्दी मर जाते हैं। उनकी चिकित्सा करना व्यर्थ है। प्रमेह चिकित्सा सदा त्रिादोषाकृतिलक्षणोक्षित - प्रमेहरूपाणयधिगम्य यत्नत:। भिषक्रदुद्रेकवशादशोषवित् क्रियां विदध्यादखिलप्रमेहिणां॥ 28॥ भावार्थ : सर्व विषय को जानने वाले, वैद्य को उचित है कि वह उपर्युक्त प्रकार से त्रिादोषों से उत्पन्न प्रमेह का लक्षण व आकर को दोषोद्रेक के अनुसार, प्रयत्नपूर्वक जानकर, सम्पूर्ण प्रमेहियों की चिकित्सा करें। कर्षणबृंहण चिकित्सा कृशस्तथा स्थूल इति प्रमेहिणै। स्वजन्मतोःपथ्यनिमित्ततोःपि यै॥ तयो: कृशस्याधिकपुष्टिवर्धनै:। क्रियां प्रकुर्यादपरस्य:कर्षणै: ॥29॥ भावार्थ : जन्म से अथवा अपथ्य के सेवन से प्रमेह के रोगी दो प्रकार के होते हैं। एक कृश (पतला) दूसरा स्थूल (मोटा) उनमें कृश को पुष्टि देने वाला औषधियों से पुष्ट व स्थूल को कर्षण (पतला करने वाले) प्रयोग से कृश करना चाहिए। प्रमेहियों के लिए पथ्यापथ सुरासवारिष्टपयोघृताम्लिका। प्रभूतमिष्टान्नदधीक्षुभक्षणम्। विवर्जयेन्मांसमापि प्रमेहवान्। विरूक्षणाहारपरो नरो भवेत्॥ 30॥ भावार्थ : प्रमेही रोगी मद्य, आसवारिष्ठ, दूध, घी, इमली (अन्य खट्टे पदार्थ) मिष्टान्न, दही, ईख, मांस आदि आहार को छोडकर रुक्षहार को लेवें। प्रमेही के वमन विरेचन तिलातसीसर्षपतैलभावितं - स्वदेहमेहातुरमाशु वामयेत्। सनबिंतोयैर्मदनोद्धवै: फलै-र्विरेचयेच्चापि विरेचनैषधै:॥ 31॥