Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / महामयाधिकार:
162
पिटिकाओं के अन्वर्थ नाम
शराविकाद्या: प्रथितार्थनामकास्सविद्रधिश्चापि भवेत्साविद्रधि:॥
सरक्ताविस्फोटवृतालजी मता-प्युपद्रवान् दोषकृतान् ब्रवीम्यहम्॥ 21॥
भावार्थ : उपर्युक्त शराविका आदि पिटिकायें अन्वर्थ नामों से युक्त हैं। अर्थात् नाम के अनुसार
आकृति गुण आदि पाये जाते हैं, जैसे कि जो विद्रधि के समान है, उसका नाम विद्रधि है। तथा, जो
लाल स्फोटों (फफोले जैसे) से युक्त हो, उसका नाम अलजी है। अब हम दोषों से उत्पन्न उपद्रवों को
कहते हैं।
कफप्रमेह का उपद्रव
अरोचकाजीर्णकफप्रसेकता-प्रपीनसालस्यमथाति निद्रा:।
समक्षिकासर्पणमास्यपिच्छिलं। कफप्रमेहेषु भवंत्युपद्रवा:॥22॥
भावार्थ : अरुचि, अजीर्ण, कफ गिरना, पीनस (नाक के रोग विशोष) आलस्य, अतिनिद्रा
रोगी के ऊपर मक्खी बैठना, मुख में लिवलिवाहट होना, इत्यादि कफज प्रमेह में उपद्रव होते हैं।
पैत्तिक प्रमेह के उपद्रव
समेद्मुष्क़ातवस्तितोदनं। विदाहकृच्छूलपिपासिकाम्लिकम्॥
जवरातिमूच्र्छामदपाणडुरोगता:। सपित्तमेहेषु भवंत्युपद्रवा:॥ 23॥
भावार्थ : लगिं, अणडकोश में जखम होना व बस्तिस्थान (मूत्राशय) में दर्द को करने वाले शूल
अर्थात् पैत्तिक शूल होना, विदाह, पिपास, (प्यास) मुख में खट्टा मालूम होना, जवर, मूर्छा, मद पाणडुरोग
ये सब पित्तप्रमेह में होने वाले उपद्रव हैं।
वातिक प्रमेह के उपद्रव
सहृद्ग्रहं लैल्यमनिद्रच्या सह। प्रक्वम्पशुलातिपुरीषबंधनम्।
प्रकासाहिक्काश्वसनास्यशोषणं। सषातमेहेषु भवंष्युपद्रवा:॥ 24॥
भावार्थ : हृदय का ग्राह (कोई पकडकर खींचता हो ऐसे मालूम होना) इन्द्रियों के विषय में
लोलुपता होना, निद्रा नहीं आना, शरीर में कंप (कांपना) अतिशूल, मलावरोध, खाँसी, हिचकी, श्वास
होना, मुख के सूखना ये सब वातप्रमेह में होने वाले उपद्रव है।
प्रमेह असाध्य लक्षण
वसाघृतक्षैद्रनिभं स्रवंति ये। मदांधगंधेभजलप्रवाहवत्॥
सृजंति येमूत्रामजस्रमाविलं। समन्विता ये कथतैरुपद्रवै:॥ 25॥
गुदांसह्त्पृष्ठशिरोगलोदरस्वमर्मजाभि: पिटकाभिरन्विता:॥
पिबंति ये स्वप्नगतास्तरंति ये नदीसमुद्रादिषु तोयमायतम्॥ 26॥