Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / कफरोगाधिकार:
149
श्लेष्म नाशक गण
सक्षरैरुष्णवर्गैर्लघुतर - विशदैरल्पमात्रान्नपानै:।
कैलत्यैर्मुद्रयूष्ैरतिकटुककलायाढकीनां रसैर्वा॥
तीव्रस्वेदोपवासैस्तिलज - परिगतोन्मर्दनादिव्यवायै:।
श्लेष्मोद्रेकप्रशांति व्रजति कटुकतिक्तातिरू़ै: कषायै:॥ 3॥
भावार्थ : क्षर पदार्थ, उष्ण पदाथोँ के वर्ग, लघु व विशद (स्वच्छ) अल्प प्रमाण में अन्नपान
का सेवन, कुलथी व मूंग का यूष, कटुक रस युक्त मटर व अरहर का पानी (पेया आदि) तीव्र स्वेदन,
उपवास, तिल तैल से मर्दन, मैथुन सेवन एवं कडुवा, चरपरा, कषाय रस, रूक्ष पदार्थ इत्यादि से कफ
विकार (कफप्रकोप) शांति को प्राप्त होता है।
कफनाशक उपाय
गणडूष्ैस्सर्षपाद्यैर्लवणकटुकषायाति - तिक्तोष्णतोयै:।
नबिैं: कारंजकाद्यैस्त्रिकटुकलवणोन्मिश्रितैंदँतकाष्टै:॥
नारंगैर्वेत्राजातैश्चणक - विलुलितैर्मातुलुंगाम्ल1-वर्गै:।
सव्योष्ैस्सैंधवाद्यै: कफशमनमवाप्नोति मत्र्य: प्रयोगै:॥ 4॥
भावार्थ : सरसों आदि कफनाशक औषधियों के तथा लवण, चरपरा, कषाय, कडवा रस,
गरम पानी, इत्यादि औषधियों के गणडूष2 धारण करने से नीम, करंज, बबूल आदि कडवा, चरपरा,
कषाय रस दांतोन व सोंठ, मिरच, पीपल नमक मिश्रित दंत मंजन द्वारा, दंतधावन करने से, नबिूं, वेत
के कोंपल, चने का क्षर, बिजोरी निंबू, जम्बीरी निंबू, ततििंडीक आदि अम्लवर्गोक्र पदार्थ एवं त्रिकटु
सैंधानमक, कालानमक, समुद्रनमक, विडनमक व औद्धिद (ऊषर) नमक इनके प्रयोग से कफ शमन
होता है।
भारंगिादि चूर्ण
भाडं ीर्हिंगूग्रगंधा- मरिच- बिड - यवक्षर- सैवर्चलैला:।
कुष्टं - शुंठी - सपाठाकुटज-फलमहानिंबबीजाजमोदा:॥
1. अम्लवर्ग - अम्लवेतसजम्बीरलुXाम्ललवणाम्लका: नगरंगं ततििंडीच र्चिचाफलसनिम्बुकं। चागेरी दाडिमं चैव
करमर्दे तथैव च। एष चाम्लगण: प्रोक्रो बेतसाम्लसमायुत:॥ रसेन्द्रसारसंग्रह:
अम्लवेत, जम्बारीनिम्बू, बिजौरा नबिूं, चने का खार, नारंगी, ततििंडीक, इमली के फल, नींबू, चांगेरी,
(चुक्का) खट्टा अनार और कमरख इनको अम्लवर्ग कहा है।
2. औषधियों के कषाय को तब तक मुख में भरकर रखें जबतक कफादि दोष निकल न जाये उसे गणडूष कहते
हैं।