Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / कफरोगाधिकार:
150
चव्याजाजीशताह्वादहन - गज- कणापिप्पलीग्रंथिसधिूंन्।
चूर्णीकृत्याम्लवर्गैर्लुळितमसकृदाशोषितं चूर्णितं तत्॥ 5॥
पीत्वा-सैवीरमिश्रं - क्षपयति - यकृदष्टीलगुल्माग्निमांद्यं।
कासोधर्वश्वासशूलावमथुजठर - कु़यामयार्शप्लिहादीन्॥
तक्रेण श्लेष्मरोगान् घृतगुडपयसा पैत्तिकान् हंत्यशोषा-।
नुष्णांभस्तैलयुक्तं शमयति सहसा वातजातानमोघम्॥ 6॥
भावार्थ :भारंगी, हींग, वचा, मिरच, विडनमक, यवक्षर, कालानमक, इलायची, कूट, सोंठ,
पाठा, कुटज फल (इंद्रजौ) महानबिं (वकायन) का बीज, अजवाइन, चाब, जीरा, सौंफ, चित्रक,
गजपीपल, पीपल, सैंधानमक इनको चूर्ण करके अम्लवर्ग के औषधियों के रसों से इसमें अनेक बार
भावना देकर कांजी मिलाकर पीवें, जिसमें यकृदुदर अष्टीलिका गुल्म, अग्निमांद्य खांसी, ऊधर्वश्वास,
शूल, वमन, उदर रोग, कुक्षिरोग (संग्रहणी अतिसार आदि) प्लीहोदर आदि रोग दूर होते हैं तथा इस
चूर्ण को छाछ में मिलाकर पीवें तो समस्त श्लेष्मरोग, घृतगुड व दूध में मिलाकर पीवे तो सर्व पित्तज
रोग एवं गरम पानी व तेल में मिलाकर पीवें तो वातज रोग उपशमन होते हैं।
कफनाशक व खदिरादि चूर्ण
निंबक्वाथं सुखोष्णं त्रिाकटुकसहिंतं य: प्रपाय प्रभूतं।
छदिँ कृत्वा समांशं खदिरकुटजपाठापटोलानिशानाम्॥
चूणँ व्योषप्रगाढे प्रतिदिनमहिमेनांभसातत्पिबन्स:।
कुष्ठार्श: कीटकच्छून् शमयति कफसंभूतमातंकजातम्॥ 7॥
भावार्थ : त्रिकटुक से युक्त नीम के कषाय को थोडा गरम पिलाकर वमन कराना चाहिए।
तदनांतर खैर, कुटज, पाठा, पटोलपत्र, हलदी, त्रिकटु, इनके समांश: चूर्ण को गरम पानी के साथ
प्रतिदिन पिलाने से कुष्ठ, बवासीर, कीटकरोग, कच्छुरोग एवं कफोत्थ सर्व रोगों की उपशांति होती
है।
व्योषादि चूर्णचतुष्क
व्योषं वा मातुलुंगोद्धवरससहितं सैंधवाढच्यं समांशं।
क्षरं वा मुष्कभस्मोदकपरिगलिंतं पक्वमारक्तचूणँ॥
चूणँ गोमूत्रापीतं समधृतमसकृत्त्राैफलं मार्कवं वा।
श्लेष्मव्याधीनशोषान् क्षपयति बहुमूत्रामयानप्रमेयान् ॥8॥
भावार्थ : माहुलंग के रस सहित सैंधानमक, त्रिकुट के समांश चूर्ण, मुष्कवृक्ष के (मोखावृक्ष)