Skip to content

Chapter 10 · Treatment of kapha diseases

PDF page 220 (book page 148)

219
221
Open chapter 10 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

अथ दशम: परिच्छेद: कफरोगाधिकार: श्लेष्मरोगाभिधानप्रतिज्ञा मंगलाचरण जीवाजीवाद्यशोषं विधिवदभिहितं येन तद्धेदभिन्नं। ध्रैव्योत्पादव्ययात्माप्रकट - परिणतिप्राप्तमेतत़्ाणेस्मिन्॥ तं देवेंद्राभिवंद्यं जिनपतिमजितं प्राप्तसत्प्रातिहायँ। नत्वा श्लेष्मामयानामनुगतमखिलं संविधास्ये विधानम्॥1॥ भावार्थ : जिसने अपने-अपने भेदों से भिन्न तथा (अपने स्वभाव में स्थित होते हुए भी) परिणति को प्राप्त उत्पाद,व्यय, ध्रैव्यों से युक्त जीवादि द्रव्यों का विधि प्रकार निरूपण किया है और जो देवेन्द्रादियों के द्वारा पूज्य है, अष्ट महाप्रतिहायोँ कर युक्त हैं, ऐसे श्री अजितनाथ जिनेन्द्र को वंदना कर कफ रोगों के विषय में निरूपण करेंगे, इस प्रकार आचार्य प्रतिज्ञा करते हैं। प्रकुपित कफ का लक्षण स्तब्धं शैत्यं महत्वं गुरुतरकठिनत्वातिशतितातिकिडूं-। स्नेहक्लेद-प्रसेकारुचिबमथुशिरोगैरवात्रांतनिद्रा: ॥ मंदाग्नित्वाविपाकै मुखगतलवणस्वादुता सुप्ततादि:। श्लेष्मव्याधिस्वरूपाणयविकलमधिगम्याचरेदौषधानि ॥ 2॥ भावार्थ : शरीर का स्तब्ध होना, ठणडा पड जाना, फूल जाना, भारी हो जाना, कठिन, अतिशीत, अतिकंडू (खाज) चिकना, गीला हो जाना, थूक का पडना, अन्नदिक में अरुचि, शिरोगुरुता, अत्यधिक निद्रा, मंदाग्नित्व, अपचन, मुख नमकीन या स्वादु हो जाना, अंगों में स्पर्श रान का नाश हो जाना, यह सब कफ प्रकोप का लक्षण है। ये लक्षण जिन-जिन व्याधियों में पाये जाते हैं, उनको कफजव्याधि समझाना चाहिए। इन लक्षणों को अच्छी तरह जानकर कुशल वैद्य तद्योग्य औषधियों के द्वारा उपचार करें।