Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / पित्तरोगाधिकार:
146
त्वगादिपुटपाक
त्वग्दीर्घवृंतकुटजाम्रकदंबजांबू - वृक्षोद्धवा बहुलतणडुलतोयपिष्टा:॥
रंभादलेन परिवेष्ठच्य पुटेनदग्धा। निष्पीडिता गलति रक्तरसं सुगंधिम् ॥96॥
भावार्थ : दालचीनी, अरलु, कुटज, आम, कदंब, जामुन वृक्षों की छाल को चावल के माणड
के साथ पीसकर केले के पत्ो से लपेटकर पुटपाक विधि से पकाना चाहिए। फिर उसे निचोडने पर
उससे सुगंध लाल रस निकलता है।
तं शीतलं मधुककल्कयुतं प्रपेय। कु़यामयं जयति मंक्षुतरं मनुष्य:॥
अम्बष्टिका1-सरसदाडिम तिंदुकं वा। तक्रे विषाच्य परिपीतमपीह सद्य:॥ 97॥
भावार्थ : उस शीतल रस में मुलैठी का कल्क मिलाकर पीने से सर्व अतिसार रोग दूर होते
हैं। अथवा अंबाडा, उत्तर दाडिम, तेंदु, इनको छाछ में पकाकर पीने से भी अतिसार रोग का उपशम
होता है।
जम्ब्बादि पाणितक
जंब्बाम्रनबिंघनवृक्षसुधातकीना-। मष्टांशशिष्टमवतार्य विगाल्य तोयम्॥
दर्पीमलेपमिह पाणितकं विपाच्य। लीढ्वातिसारमचिरेण जयेन्मनुष्य:॥ 98॥
भावार्थ : जामुन, आम, नीम, नागरमोथा, अमलतास, घाई के फूल, इनका कषाय आठवाँ अंश
बाकी रहे तब उतारकर उसे छान लेवें, फिर उसको दर्वी प्रलेप (जब तक करछली में चिपक जावें)
होने तक पकाकर उतार लेवें। उस अवलेह के सेवन करने से अतिसार रोग दूर होता है।
सिद्धक्षीर
क्षीरं त्रिावृत्त्रिाफलया परिपक्वमाशु। कु़यामयं शमयति त्रिाकटुप्रगाढम्॥
सधिूंत्थहगिुंमरिचातिविषाजमोद-शुंठीसमेतमथवा शतपुष्पयुक्तम् ॥ 99॥
भावार्थ : त्रिवि (निशोथ) त्रिफला, (हरड, बहेडा, आँवला) त्रिाकटु (सोठ, मिरच, पीपल)
इनसे पकाये हुए दूध को पीने से अतिसार रोगदूर हो जाता हे। सैंधानमक, हींग, मिरच, अतीस
अजवाइन, सोंठ इनसे पकाये हुए दूध अथवा सौंफ से युक्त दूध को पीने से अतिसार रोग दूर होता है।
उग्रगंधादिकाथ
उग्रांबुदातिविषयष्टिकषायमष्ट-भागावशिष्टमतिगाल्य विशिष्टमिष्टं॥
अम्बष्टिकासहितमाशु पिबेन्मनुष्यो। गंगां रूणद्धि किमुताल्पतरातिसारम् ॥100॥
भावार्थ : वचा, नागरमोथा, अतीस, मुलैठी इनका अष्टभागावशोष कषाय बनाकर फिर उसको
छान लेवें। उस कषाय में अंबाडा डालकर पीवें। इससे गंगा नदी के बाड के समान बहने वाला अतिसार
1. अंबष्ठिका का अर्थ पाठा (पहाडमूल) भी होता है।