Skip to content

Chapter 9 · Treatment of pitta diseases

PDF page 217 (book page 145)

पित्तरोगाधिकार:

216
218
Open chapter 9 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / पित्तरोगाधिकार: 145 वमनपश्चात् क्रिया वांतं प्रशांतमददाहमपेतदोष्ां। श्रांतं तदाहनि विवर्जितभुक्तपानं॥ सांग्राहिकैषधविपक्वविलेप्ययूषमन्येद्युरल्पमहिमं वितरेद्यथोक्रम्॥ 91॥ भावार्थ : वमन कराने के बाद, जिसका मद, दाह व दोष शांत हो गए हो, जो थका हो ऐसे रोगी को उस दिन खाने पीने को कुछ नहीं देना चाहिए। दूसरे दिन ग्राहि औषधियों से पकाये हुए विलेपी या यूष (दाल) गरम व अल्पप्रमाण में देना चाहिए। वातातिसार में आमावस्था की चिकित्सा अत्यम्लतक्रमनिलामयुतातिसारे। प्रात: पिबेन्मरिचसैन्धवनागराढच्यं॥ हगिुंमगाढमथवा मरिचाजमोद। सिन्धूत्थनागरविपक्वराम्लिकां वा॥ 92॥ भावार्थ : वातज अतिसार के आमावस्था में अत्यन्त खट्टी छाछ में मिरच, सैंधानमक, सोंठ, हींग मिलाकर अथवा मिरच, अजवाईन, सैंधानमक, सोंठ, इनसे पकायी हुई कांजी पीना चाहिए। पित्तातिसार में आमावस्था की चिकित्सा यष्टीकषायपरिपक्वमजापयो वा। जम्बंबुदाम्रकुटजातिविषाकषाय:॥ पीतस्तथा दधिरसेन तिलांबुकल्कं। पित्ताममाशु शमयत्यतिसाररोगे॥93॥ भावार्थ : पित्तज अतिसार के आम अवस्था में मुलैठी के कषाय से सिद्ध किया हुआ बकरी का दूध व जामुन, नागरमोथा, आम, कूटज, अतीस, इनका कषाय अथवा तिल व नेत्रवाले का कल्क को दही के तोड (रस) के साथ पीना चाहिए। कफातिसार में आमावस्था की चिकित्सा दार्वीनिशात्रिाकटुकांबुदचित्राकाणां। पाठाजमोदमरिचामलकाभयानाम्॥ कल्कं पिबेदशिशिरेण जलेन शुंठीमेकां तथा कफकृतामयुत्तातिसारे ॥94॥ भावार्थ : श्लेष्मातिसार की आम अवस्था में दारुहल्दी, हल्दी, त्रिकटु (सोंठ मिरच, पीपल) नागरमोथा, चित्रक इनके या पाठा, अजवाईन, मिरच, आंवला व हरडा इनके कल्क को गरम जल में मिलाकर पीना चाहिए अथवा शुंठी को ही पानी के साथ पीसकर पीना चाहिए। पक्वातिसारमें आम्रास्थ्यादि चूर्ण आम्रास्थिलोध्रमधुकं तिलपज्ञकाख्यं। सद्धातकीकुसुमशाल्मलिवेष्टकं च॥ बिल्वप्रियंगुकुटÜातिविषासमंगा:। पक्वातिसारशमनं दधितोयपीता:॥ 95॥ भावार्थ : आम की गुठली, लोध्र, मुलैठी, तिल, पज्ञाख, घाई के फूल, सेमल की गोंद, बेल का गुदा, प्रियंगु (फूलप्रियंगु) कुटज की छाल अतीस मंजीठ इनको चूर्णकर दही के तोड के साथ पीने से पक्वातिसार शमन होता है।