Skip to content

Chapter 6 · Rejuvenation

PDF page 159 (book page 87)

रसायनविधि:

158
160
Open chapter 6 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / रसायनविधि: 87 स्पर्शाे दिव्यामृतांग: स्वयमपि सकलान् रोगराजान्विजेतुं। शक्रश्चायुष्यमापAोत्यमलिनचरित: पूर्वकोटीसहस्रम्॥ 63॥ भावार्थ : इस भूमि के अंदर चंद्रामृत नाम का औषधि विशोष है। उसकी विशोषता यह है कि वह अपने पत्तों के साथ कृष्ण और शुक्ल पक्ष में प्रतिदिन चंद्र के समान हानि और वृद्धि को प्राप्त होता है अर्थात् शुक्ल पक्ष में रोज बढते-बढते पूर्णिमा के दिन बिल्कुल हरा-भरा होता है। कृष्णपक्ष में प्रतिदिन घटता जाता है और प्रत्येक अमावस्या के रोज उसकी सब पत्तियाँ झाड जाती हैं और वह बहुत कठिनता से मिलता है। यह तालाब गहरी नदी और पर्वत प्रदेशाें में उत्पन्न होता है। जिनमत के स्याद्वाद के समान, इस का वीर्य नाम, स्वरूप आदि एकानेक स्वभावयुक्त है। तात्पर्य यह कि इसकी शक्ति आदि इंचंत्य है। इस औषधि को सेवन करने के लिए एक ऐसा मकान बनावे जो तीन दीवाल, तीन मंजिल का हो और तीन प्रदक्षिणा देने के ही बाद जिस के अंदर प्रवेश हो सकें। इस के गर्भगृह (बीचवाला कमरा) में, रसायन सेवन करने वाला, बंधुबांधव परिचारक आदिकों से वियुक्त होकर अकेला ही बैठें और 16 तोले स्त्री के दूध में इस चद्रांमृत को मिलाकर निश्चल चित्त से प्रात:काल में पीवें। पश्चात् मैनधारण करते हुए दर्भशरया पर सोवें। सम्पूर्ण आहार को छोडकर, प्यासे के समान वार-बार केवल ठणडा पानी पीवें। उसके बाद उसे अच्छी तरह वमन व विरेचन होकर कोष्ट की शुधिद होती है। इस प्रकार जिस के शरीर से मल, दोष आदि निकल गए हों,जो धूलिशरया (जमीन) में पडा हो, क्षुधा से पीडित हो, उसको कुटुंबीजन केवल दूध पिलावें। फिर चटाई के ऊपर लेटकर मैन धारण करें संपूर्ण आहारों का त्याग करें। प्यासे के समान बार-बार ठणडा पानी पीवें, उसके बाद उसे अच्छी तरह वमन और विरेचन होकर कोष्टकीशुधिद हो जायेगी, तब उसे ऊँची शैरया (पलंग) पर सुलावें। क्षुधारोग से पीडित उसको कुटुंबीजन केवल दूध पिलावें। प्रतिनित्य (वमन विरेचन होने के बाद) उसे इसी प्रकार सुगंध्युक्त गरम करके ठणडा किया हुआ दूध पिलावें। एवं इस अमृत के योग से उसके शरीर में शक्ति आई मालूम पडने पर मालिश, स्नान, अनुलेपन वगैरह करावें एवं चावल का भात ,घी ,दूधके साथ दिन में एक बार खिलावें। इस प्रकार का प्रयोग एक महिने तक करें। तदनंतर वह पैर में जूता, मोजा वगैरह पहन कर, गरम कोट वगैरह से शरीर को ढककर, शिर में साफा बांधकर, अपने परिवार के लोगा ेंको साथ लेकर बाहर रात में निकलने का अमयास करें। इस प्रकार अग्नि वायु ठणड गरमी और अधिक पानी पीने आदि का अमयास करते हुए फिर उसी घर में प्रवेश करें। यह अमयास प्रतिनित्य करें। इस रसायनको सेवन करने वाला व्यक्ति देवों के समान अद्वितीय बन जाता है, चन्द्रसूर्य के समान प्रकाशवान शरीरवाला होता है। मेघ के समान गंभीर शब्द वाला बन जाता है। हजारों बिजलियों के समान चमकने वाले आभूषणों से युक्त शरीर वाला बन जाता है। स्वर्गीय पुष्पमाला, चंदन, निर्मलवस्त्र इत्यादि से अन्तर्मुहुर्त में शोभित होता है। पाताल में, आकाश में, दिशा-विदिशा में, पर्वत में, समुद्रप्रान्त में, जहाँ पर भी इच्छा है, वहीं पर बिना रुकावट गमन कर सकता है। स्पर्शकरनेमें उसका शरीर ऐसा मालूम होता है कि दिव्यअमृत ही हो एवं वह बडे-बडे रोगों को जीतने के लिए समर्थ रहता है। इस