Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / रसायनविधि:
81
वृष्य रक्ताश्वत्थादियोग
रक्ताश्वत्थत्वग्विपक्वंपयो वा। यष्टीचूर्णोन्मिश्रितं शर्कराढ्यं॥
पीत्वा सद्यस्सप्तवारान्व्रजेद्वा॥ निर्वीर्योपि प्रत्यहं कामतप्त:॥ 36॥
भावार्थ : लाल अश्वस्थ की छाल को दूध में पकाकर अथवा मुलहटी का चूर्ण और शक्कर
से मिश्रित दूध को यदि मनुष्य पीवे, तो चाहे वह वीर्य रहित क्यों न हो तथापि प्रतिनित्य कामतप्त होकर
सातवार स्त्रीसेवन कर सकता है।
वृष्यामलकादि चूर्ण
छाग़ीरेणामलक्या: फलं वा। पक्वं शुष्कं चूर्णितं शर्कराढ्यम्॥
मूलानां वाप्युच्चाटागोक्षुराणां। वीयँ कुर्याच्छागवीर्येण तुल्यम्॥ 37॥
भावार्थ : बकरी के दूध के साथ आँवले को पकाकर, सूखने के बाद चूर्णकर शक्कर के
सम्मिश्रण से खाने से या चिंचोकतृण (उटंगण) और गोखरु की जड को आँवले के रसायन से, खाने
पर, बकरे के वीर्य के समान ही वीर्य बनता है।
छागदुग्ध
माषक्वाथोन्मिश्रितं छागदुग्धं। पीत्वा रात्राै, तfृताक्रं गुडाढ्यम् ॥
यामे यामे सप्तसप्तैकवारं। स्त्रीव्यापारे याति जातप्रमोद:॥ 38॥
भावार्थ : बकरी के दूध में उडद का क्वाथ (काढा) घी, गुड मिलाकर रात्रि में पीवें, तो प्रति
प्रहर में उल्लासपूर्वक सात-सात बार स्त्रियों का सेवन कर सकता है।
वृष्य, भूकूष्माणडादि चूर्ण
भूकूष्माणडं चेक्षुराणां च बीजं। गुप्ताबीजं वा मुसल्याश्च मूलम्॥
चूर्णीभूतं छागदुग्धेन पातुं। तद्वद्रेयं रात्रिासंभोगकाले॥ 39॥
भावार्थ : जमीनकद्धू तालमखाना विदारिकद बीज, कौंच के बीज मुसली (तालमूली) की
जड इनको चूर्णकर, बकरी के दूध के साथ रात्रि में संभोग के समय पीने के लिए देना चाहिए।
नपुंसकत्व के कारण व चिकित्सा
मर्मच्छेदाच्छुक्रधातुक्षयाद्वा। मेढ्रव्याघोर्जानत: क्लैब्यमुक्तम्॥
साध्यत्क्लैब्यं यत़्ायाज्जातमेषु। प्रोक्रा योगास्तेःत्रा योजया विधिर्ै:॥ 40॥
भावार्थ : मर्मच्छेद होने से, वीर्य का अत्यधिक नाश होने से और कोई शिशन रोग आदि कारणों
से नपुंकसता आती है। इनमें से, शुक्रक्षाय से होने वाला जो नपुंसकत्व है वह साध्य है। इस नपुंसकत्व
के निवारणार्थ पूर्वकथित वृष्ययोगों को विधिरा वैद्य प्रयोग करें।