Skip to content

Chapter 6 · Rejuvenation

PDF page 154 (book page 82)

रसायनविधि:

153
155
Open chapter 6 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / रसायनविधि: 82 रसायनाधिकार संक्षेाप से वृष्य पदाथोँ के कथन यद्यच्छीतं स्निग्धमाधुर्ययुक्तं। तत्तद्रव्यं वृष्यमाहुर्मुनींद्रा:॥ रोगान्सर्वान् हंतुमत्यंतवीर्यान्। योगान्वक्षम्यात्मसंरक्षाणाथँ॥ 41॥ भावार्थ : जो-जो पदार्थ शीतगुण युक्त है, स्निग्ध (चिकना) है और माधुर्यगुण युक्त है, वे सभी वृष्य (वीर्यवद्र्दक, कामोत्ोजक) है ऐसा महर्षिगण कहते हैं। आचार्य कहते हैं कि आत्मसंरक्षाण के लिए निरोग शरीर की आवश्यकता है। इसलिए सभी रोगों को दूर करने के लिए अत्यन्त वीर्ययुक्त योगों का अर्थात् रसायनों का निरुपण आगे करेंगे। त्रिाफला रसायन प्रातर्धात्री1 भक्षयेद्धक्रकाले। पथ्यामेकां नक्रमक्षं यथावत्॥ कल्याणांगस्तीव्रचक्षुशिचरायु-र्भूत्वाजीवेद्धर्मकामार्थ्युक्त:॥ 42॥ भावार्थ : प्रात:काल भोजन के समय में तीन आँवला रात्रि के समय एक हरड, दो बहेडा को चूर्ण करके घी शक्कर आदि योग्य अनुपान के साथ सेवन करें तो शरीर के सभी रोग नाश होकर शरीर सुंदर बनता है, आँखों में तेजी आती है। वह व्यक्ति धर्म, अर्थ, काम, को पालन करते हुए चिरायु होकर जीता है। वृष्य विडंग व यष्टिचूर्ण वैडंगं वा चूर्णमत्यंतसू़मं। तद्वद्यष्टीशर्कराचूर्णयुक्तम्। नित्यं प्रातस्सेवमानो मनुष्य-शशीतं तोयं चानुपानं दधान:॥ 43॥ भावार्थ : विडंग के सू़म चूर्ण, अथवा मुलहटी के चूर्ण में समभाग शक्कर मिलाकर ठणडे पानी के साथ हमेशा प्रात:काल सेवन करने से वलीपलित आदि नाश होकर चिरकाल तक जीता है। 1. यद्यपि इस श्लोक में आँवला और बहडे की संख्या निर्देश ठीक तैर से नहीं की गई है। तथापि अन्य अनेक वैद्यक ग्रंथों में प्राय: इसी प्रकार का उल्लेख मिलता है कि जहाँ पर त्रिफला का साधारण कथन हो, वही उपरोक्त प्रकार से ग्रहण किया जाता है। इसी आधार से ऊपर स्पष्टतया संख्या निर्देश की गई है। दूसरी बात यह है कि श्लोक में बहेडा सेवन करने का समय नहीं बतलाया है। हरड के साथ ही खावें तो मात्रा बढती है, आँवले की मात्रा कमती होती है। इस कारण से हम यह समझाते हैं कि एक हरड, दो बहेडा, तीन आँवला इस क्रम से लेकर तीनों को एक साथ चूर्ण करके योग्य मात्रा से शाम-सुबह सेवन करना चाहिए। यही आचार्य का अभिप्राय होगा।