Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / रसायनविधि:
80
भावार्थ : जो सुंदरी शरीर के लिए शोभने वाले वस्त्राभूषणों को धारण करती हो, युवती हो,
मध्यस्थान जिसका कृश हो और उन्नत एवं मोटे स्तनों से युक्त हो, नितंब स्थान जिसका सुंदर हो वह
स्त्री, पुरुषों को कामोद्रीपन करने वाली होती है।
वृष्यामलक योग
धात्रीचूणँ तद्रसेनैव सिक्तं। शुष्कं सम्यक़्ीरसंभावितं च॥
खणडेनाक्रं सेव्यमानो मनुष्यो। वीर्याधिक्यं प्राप्नुयात़्ीरपानात्॥ 32॥
भावार्थ : आंवले के चूर्ण में, उसी के रस डालकर सुखावें, इसी को भावना कहते हैं। तत्पश्चात्
अच्छी तरह दूध की भावना देवें। इस प्रकार भावित चूर्ण के बराबर खांड मिलाकर खावें और ऊपर
से दूध पीवें, तो अत्यन्त वीर्य की वृद्धि होती है।
नोट : जहाँ भावना का प्रमाण नहीं लिखा हो, वहाँ सम भावना देनी चाहिए ऐसी परिभाषा है।
इसलिए यहाँ भी भावना प्रमाण नहीं लिखने के कारण, आँवले के रस, और दूध के साथ-साथ भावना
देनी चाहिए।
वृष्य, शाल्यादियोग
कृत्वा चूणँ शालिमाषांस्तिलांश्च। क्षीराजयामयां शर्करामिश्रितामयां॥
पक्वा पूपान्भक्षयेदक्षयं तत्। वृष्यं वांछन् कामिनीतृप्तिहेतुं॥ 33॥
भावार्थ : धान, उडद, तिल इन तीनों के आटा बनाकर उनके सम्मिश्रण से बनाया गया पुआ
शक्कर दूध घी के साथ खावें तो पैष्टिक है एवं कामभोग में कामिनी को तृप्ति करने के लिए कारण
है।
वृष्य सक्रू
सक्तून्मिश्रानक्ष्ीरसंतानिकान्वा। माषाणां वा चूर्णयुक्तं गुडाढच्यम्॥
जग्धवा नित्यं सप्ततिं कामिनीनां। यायाद्वृद्धोप्यश्रमेणैव मत्र्य:॥ 34॥
भावार्थ : सत्तू को मलाई में मिश्रित करके सेवन करें अथवा गुड से युक्त उडद के आटे का
कोई पदार्थ बनाकर खावे तो वह बुडुा भी हो तो प्रतिदिन सत्तर स्त्रियों को भी बिना श्रम के सेवन कर
सकता है।
वृष्य गोधूमचूर्ण
गोधूमानां चूर्णम़िाोरिं्वकारै:। पक्वं क्षीरेणातिशीतं मनोरां॥
आजयेनैतत्भक्षयित्वांगनानां। षष्ठिं गच्छेदेकवारं क्रमेण॥ 35॥
भावार्थ : गेंहू का आटा शक्कर और दूध के साथ पकाकर अत्यन्त ठणडा करें। इस मनोरा पाक
को घी के साथ खावें तो वह मनुष्य एकदफे क्रम से साठ स्त्रियों को भोग सकता है।