Skip to content

Chapter 5 · Rules of food and drink

PDF page 144 (book page 72)

अन्नपानविधि:

143
145
Open chapter 5 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / अन्नपानविधि: 72 थोडा जल आँखों में डालना चाहिए अर्थात् जलयुक्त हाथों से आँख का स्पर्श करना चाहिए। इससे आँखों का हित होता है। तेजी आती है और नाना प्रकार के विरुद्ध इक्षरोग दूर हो जाते है। इसी तरह, हाथों को मल कर प्रतिदिन मुख का स्पर्श करें अर्थात् थोडा-सा मलें तो मुख कमल के समान कांतियुक्त होता है तथा मुखगत व्यंग, तिलकालक, नीली आदि अनेक रोग दूर हो जाते हैं। तत्पश्चाद्विधेय विधि भुक्त्वाचम्य कषायतिक्तकटुकै: श्लेष्माणमुग्रं नुदेत्। कचििंeर्वितवात्स्थित:1 पदशतं संक्रम्य शरयातले॥ वामं पार्श्वमथ प्रपीडय शनकै: पूवँ शयीत क्षणं। व्यायामादिविवर्जितो द्रवतरासेवी निषणणो भवेत्॥ 44॥ भावार्थ : इस प्रकार, भोजन करने के पश्चात् अच्छी तरह कुल्ला करके कषाय कडुआ, तीखा रसयुक्त पदाथोँ को अर्थात् सुपारी, कत्था लवंग कस्तूरी तांम्बूल आदि सेवन कर, या हृद्य धूम आदि के सेवन कर, उद्रिक्त कफ को दूर करें (क्योंकि भोजन करते ही कफ की वृद्धि होती है) पश्चात् गर्वित होकर बैठें अर्थात् किसी की कुछ भी परवाह न कर निशिंचत चित्त से बैठें। बाद में सै कदम चलकर, वाम पार्श्व को थोडा दबाकर उसी बायें बगल से थोडी देर सोवें और उठते ही व्यायाम आदि न करें और द्रव पदार्थ को सेवन करते हुए थोडी देर बैठना चाहिए। अंत्यमंगल इति जिनवक्त्रानिर्गतसुशास्त्रमहांबुनिधो:। सकलपदार्थविस्तृततरंगकुलाकुलत:॥ उभयभवार्थसाधनतटद्वयभासुरतो। निसृतमिदं हि शीकरनिभं जगदेकहितम्॥ 45॥ भावार्थ : जिसमें सम्पूर्ण द्रव्य, तत्व व पदार्थ रूपी तरंग उठ रहे हैं, इहलोक परलोक के लिए प्रयोजनीभूत साधनरूपी जिसके दो सुंदर तट हैं, ऐसे श्री जिनेन्द्र के मुख से उत्पन्न शास्त्रसमुद्र से निकली हुई बूँद के समान यह शास्त्र है। साथ में जगत् का एक मात्र हित साधक है (इसलिए ही इसका नाम कल्याणकारक है। इत्युग्रादित्याचार्यकृत कल्याणकारके स्वास्थ्यरक्षाणाधिकारे अन्नपानविधि: पंचम परिच्छेद:। इत्युग्रादित्याचार्यकृत कल्याणकारक ग्रन्थ के स्वास्थ्यरक्षाणाधिकार में विद्यावाचस्पतीत्युपाधिविभूषित वर्धमान पार्श्वनाथ शास्त्री द्वारा लिखित भावार्थ दीपिका टीका में अन्नपानविधि नामक पाँचवां परिच्छेद समाप्त हुआ। 1. भुक्ते राजवत् आसीत।