Skip to content

Chapter 6 · Rejuvenation

PDF page 145 (book page 73)

144
146
Open chapter 6 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

अथ षष्ठ: परिच्छेद: अथ दिनचर्याधिकार: मंगलाचरण व प्रतिज्ञा। नत्वा देवं देववृंदार्चितांघ्रि। वीरं धीरं साधु सुरानवार्धिम्॥ स्वस्थं स्वस्थाचारमार्गो यथावच्छास्त्रोद्रिष्ट: स्पष्टमुद्योततेःत:॥ 1॥ भावार्थ : देवों के द्वारा वंद्य चरण वाले, धीर वीर और साधुओं के लिए रान समुद्र के रूप में हैं, ऐसे भगवान् को नमस्कार कर स्वास्थ्याचार शास्त्र में उपदिष्ट प्रकार श्रोष्ठ स्वास्थ का उपदेश यहाँ पर दिया जाता है। दंत धावन प्रात: प्रातर्भक्षयेद्रंतकाष्टं। निर्दोषं यद्रोषवर्गानुरूपम्॥ अौो कांक्ष वाक्प्रवृतिं्तं सुगंधिं। कुर्यादेतन्नशयेदास्यरोगान्॥ 2॥ भावार्थ : प्रतिनित्य प्रात:काल, नीम, बबूल, कारंज, अर्जुन आदि के दांतूनों से जो वात पित्त कफों के अनुकूल अर्थात् दोषों को नाश करने वाले हो एवं निर्दोष हों दांत साफ करना चाहिए। इस प्रकार दांतुन करने से भोजन में इच्छा, वचनप्रवृत्ति में स्पष्टता, मुख में सुगंधि एवं सर्व मुख रोगों का नाश होता है। दांतून करने के अयोग्य मनुष्य शोषोन्मादाजीर्णमूच्र्छार्दिता ये। कासश्वासच्छर्दिहिक्काभिभूता:॥ पानाहारा: क्लिन्नगात्रा: क्षतार्ता:। सर्वे वजर्या: दन्तकाष्ठप्रयोगे ॥ 3॥ भावार्थ : शोष (क्षय) उन्माद, अजीर्ण, मूच्र्छा, कास श्वास, वमन हिचकी आदि रोगों से पीडित, क्षत आदि के द्वारा जिनका शरीर क्लिन्न (आद्र्र ) हो और पान, आहार ले चुके हों, ऐसे मनुष्य दांतुन नहीं करें। तैलामयंग गुण दद्यात्ौलं मस्तके स्वस्थकाले। कुर्यादेतत्तर्पणं चेंद्रियाणाम्। केशानां वा मार्दवं हि प्रशांतं। रोगान्सर्वान्नशयेत्वग्गतांश्च॥ 4॥ भावार्थ : स्वस्थावस्था में मस्तक में तेल लगाना चाहिए। इससे इंद्रियों को शांति मिलती है। बाल (केश) को मृदु करने के लिए यह कारण है एवं मस्तक को ठणडा रखता है। चर्मगत सर्व रोगों को यह नाश करता है।