Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / अन्नपानविधि:
66
भावार्थ : यवागू सर्व आहार को पचाती है। अग्नि को दीपन करती है, बस्ति (मूत्राशय) शुद्धि
को करती है, प्यास में पीने के लिए हितकर है, वातको नाश करती है, पित्तोद्रेक को भी नाश करता
है। कफ को बढाती है, अत्यन्त लघु है। इसलिए यवागू मनुष्यों को हमेशा पीने के लिए निषिद्ध नहीं
है अर्थात् हमेशा पी सकते हैं।
विशोष : यवागू दाल आदि धान्यों को छह गुना जल डालकर उतना पकावें कि उस में विशोष
द्रव न रह जाये, लेकिन जयादा घन भी नहीं होना चाहिए। उसको यवागू कहते हैं। अन्यत्र कहा भी है-
यवागू षड्गुणस्तोयै: संसिद्धाविरलद्रवा।
मणड गुण
कफकरमतिवृष्यं पुष्टिकृन्मृष्टमेतत्। पवनरूधिरपित्तोन्मूलनं निर्मलंच॥
बहलगुरुतराख्यं बल्यमत्यंतपथ्यं। क्रिमिजननविषघनं मणडमाहुर्मुनींद्रा:॥18॥
भावार्थ : माणड कफ को वृद्धि करने वाली है, अत्यन्त पैष्टिक वृष्य ( काय को बढाने वाली
है) है, स्वादिष्ट है। वायुविकार व रक्तपित्त के विकार को दूर करने वाली है, निर्मल है। जो मणड गाढी
है, वह गुरु होती है और शरीर को बल देने वाली एवं हितकर है। कृमियों को पैदा करती है विष को
नाश करती है, इस प्रकार मुनीन्द्र मणड का गुण दोष बतलाते हैं।
मुद्गयूष गुण
जवरहरमनिलाढच्यं रक्तपित्तप्रणाशं। वदति मुनिगणस्तन्मुद्गयूषं कफघनं॥
पवनमपि मिहंतिस्नेहसंस्कारयुक्तं। शमयति तनुदाहं सर्वदोषप्रशस्तम्॥ 19॥
भावार्थ : पूर्वाचार्य मुeयूष का गुण दोष कहते हैं कि वह जवर को दूर करने वाला है। वातवृद्धि
करने वाला है, रक्तपित्त और कफ को दूर करने वाला है। यदि वह संस्कृत हो अर्थात् घी, तेल, आदि
से युक्त हो तो वायु को भी शमन करता है एवं शरीर दाह को शमन करता है, सर्व दोषों के लिए
उपशामक है।
मुeयूष2 सेवन करने योग्य मनुष्य
व्यपह्तमलदोषा ये व्रणक्षीणगात्रा। अधिकतर तृषार्ता ये च घर्मपतप्ता:॥
जवलनमुखविदग्धा येःतिसाराभिभूता:। श्रमयुतमनुजास्ते मुeयूषस्य योग्या:॥ 20॥
भावार्थ : जिन का मल व दोष, वमन आदि कमोँ के द्वारा शरीर से निकाल दिया हो, व्रण के
कारण जिन का शरीर क्षीण हो गया हो, जो अत्यन्त प्यासा हो, धूप से जिनका शरीर तप्त हो, अग्नि
1. कहा भी है - मणडश्चतुर्दशगुणो सिद्धस्तोये त्वसिवथक:।
2. द्विदल (मूंग मटर आदि) धान्यों अठारह गुण जल डालकर सिद्ध किया गया दाल को यूष कहते हैं। कहा भी
है - स्निग्ध पदार्थो यूष स्मृतो वैदलानामाष्टादशगुणोःम्भसि।