Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / गर्भोत्पत्तिलक्षणम्
19
पुष्प सहित पारिजातक वृक्ष आदि जहाँ होते हों, अशोक वृक्ष, कंकोल वृक्ष, इलायची वृक्ष, लवंग वृक्ष,
कंगु (कांगनी) जाति वृक्ष, मल्लिका (मोतिया भेद) वृक्ष, माधवी लता, पुष्प युक्त मालती (चमेली)
लता आदि हों, जहाँ के पर्वत वृक्षों से अलंकृत हों और पर्वत तट झारने वगैरह से युक्त हों, मेघ से कंपित
चम्पा वृक्ष हों, मयूर, केकादि पक्षियों के शब्द से युक्त आम व केवडे के वृक्ष हों, जहाँ तम्बाखू, ताड,
नारियल, सुपारी आदि का वृक्ष हो और ताड, हिंताल आदि वृक्षों से युक्त तट वाले एवं स्वच्छ जल से
पूर्ण सरोवर, नदी आदि हों, जहाँ के सरोवर वापी नदी शरत्काल के आकाश के टुकडे के समान मालूम
हो रहे हों, जो सदा बतक, हंस, जलकुक्कुट व पज्ञ, नीलकमल आदि के समूहों से अलंकृत रहते हों, जहाँ
लम्बी-लम्बी ताम्बूल लतायें हों, सर्वत्र धान, उडद आदि हों, बडे-बडे इक्षु वाटिकाअों के समूह से युक्त
केले व कदंब के वृक्ष हों, जहाँ गाय का दूध, भैंस का दूध व दही से तैयार किया हुआ एवं पनस, आम,
खजूर रस, नारियल, गुड आदि पदाथोँ को अधिक रूप से उपयोग कर स्वादिष्ट भोजन किया जाता हो,
जहाँ के मनुष्य विनीत होते हों, जिनके पाद सुकुमारता से युक्त हों, लाल रहते हों, अतीव स्थूल शरीर व
वृत्ति को धारण करने वाले हों, उस देश को अनूप देश कहते हैं। वहाँ अधिक कफ से युक्त वातकृत रोग
उत्पन्न होते हैं। इसलिए वहाँ पर कुशल वैद्य सदा कफ-वात की चिकित्सा करें। अब साधारण देश का
स्वरूप कहा जायगा।
साधारण देश लक्षण
न चातिरक्ता नच पाणडुभासिता। न चातिरू क्ष न च सांद्रभूमय:।
न चातिशीतं नच निष्ठुरोष्णता न चातिवाता न च वृष्टिरद्धुता॥ 35॥
न चात्र भूभृeणना सुराटवी। न चात्र निशशैलतरावनिर्भवेत्।
न चातितोयं न च निर्जलान्वितं। न चातिचोरा नच दुष्टदुर्मृगा:॥ 36॥
सुसस्यमेतत् सुजनाधिकं जगत्। समर्तुकाहारविधानयोगत:।
समाग्निभावान्न च दोषकोपता न चात्र रोगस्तत एव सर्वदा॥ 37॥
ततश्च साधारणमेव शोभनं यतश्च देशद्वयलक्षणोक्षितम्।
जनास्सुखं तत्र वसंति सततं क्रमात्सुसात्म्यक्रम उच्यतेःधुना॥ 38॥
भावार्थ : जिस देश की भूमि न तो अधिक लाल है और न सफेद है, न अधिक रुक्ष है और
न घन है, जहाँ न तो अधिक शीत है और न भयंकर गर्मी है, न तो अधिक हवा है और न भयंकर
बरसात है, न तो बहुत पहाड है और न भयंकर जंगल है एवं पहाड रहित जमीन भी नहीं है, न तो
अत्यधिक जल है और न निर्जल-प्रदेश है, न तो अधिक चोर हैं और न दुष्ट क्रू र जानवर हैं, जहाँ सस्य
की समृद्धि एवं सज्जानों की अधिकता है, जहाँ ऋतु के अनुकूल आहार के ग्रहण करने से एवं समान अग्नि
के होने से दोषों का विकार नहीं होता है, अतएव सदा रोग की उत्पत्ति भी नहीं होती, उस देश को साधारण