Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
9
काय, बाल, ग्रह, ऊधवाँग, शल्य, द्रंष्ट्रा, जरा व वृष, इस प्रकार आठ अंगों से चिकित्सा का वर्णन
आयुर्वेद में किया गया है। कल्याणकारक ग्रंथ में भी इन आठ अंगों से चिकित्सा का प्रतिपादन किया गया है।
कायचिकित्सा-संपूर्ण धातुक शरीर की चिकित्सा। बालचिकित्सा-बालकों के रोग की चिकित्सा।
ग्रहचिकित्सा-इसका अर्थ अनेक प्रकार से हो सकता है। परन्तु वे सर्व रोग सहस्रार व नाडीचक्र में दोषोत्पन्न
होने से होते हैं। ऊधवाँगचिकित्सा-इसे शालाक्यचिकित्सा भी कहते हैं। नाक, कान, गला, आँख, इनके रोगों
की चिकित्सा ऊधवाँगचिकित्सा कहलाती है। शल्यचिकित्सा-शस्त्रास्त्राों से की जाने वाली चिकित्सा जिसका
वर्णन ऊपर कर चुके हैं। दंष्ट्राचिकित्सा-इसके दो भाग हैं। (1) सर्पादि विष जंतुओं के द्वारा दंष्ट्र होने पर
उस पर कि जाने वाली चिकित्सा। (2) स्थावर, जंगम विष के किसी प्रकार शरीर में प्रवेश होने पर की जाने
वाली चिकित्सा। जराचिकित्सा-पुनर्याैवन प्राप्त करने के लिए की जाने वाली चिकित्सा। इसे ही रसायनचिकित्सा
के नाम से कहते हैं। वृषचिकित्सा-का अर्थ वाजीकरण चिकित्सा है।
इन चिकित्सांगों का सांगोपांग वर्णन कल्याणकारक में विस्तार के साथ आया है। अतएव
उसके सम्बन्ध में यहाँ पर विशोष लिखने की आवश्यकता नहीं। मुख्य प्रशन यह है की आयुर्वेद की चिकित्सा
पद्धति किस तत्व के आधार पर अवलंबित है? किसी भी वैद्यक को लिया तो भी उसके मूल में यह उपपत्ति
अवश्य रहेगी कि शरीर सुस्थिति में किस प्रकार चलता है और रोग के होने पर उसकी अव्यवस्थिति किस
प्रकार होती है? आज ही नाना प्रकार के वैद्यकों की उपलब्धि इस भूमंडल पर हुई हो, यह बात नहीं, अपितु
बहुत प्राचीन काल से ही अनेक वैद्यक पंथ विद्यमान थे। शरीर त्रिधातुओं से बना हुआ है और उसमें दोष, धातु
व मलमूल है। (दोषधातुमलमूलं हि शरीरम्) त्रिधातु शरीर के धारण पोषण करते हैं। वे समस्थिति में रहे तो
शरीर में स्वास्थ्य बना रहता है एवं उनका वैषम्य होने पर शरीर बिगडने लगता है। ““य एव देहस्य समा
विवृध्यै त एव दोषा विषमा वधाय””। त्रिधातु अत्यन्त सू़म होकर व्यापी है। शरीर के अनेक मंडलों में वह
व्याप्त होकर रहते हैं। अवयवों में व्याप्त है, घटक में व्याप्त है और परमाणु में भी उनकी व्याप्ती है। उनके
भिन्न-भिन्न स्थान हैं। उनके कार्य शरीर में रात्रि-दिन चालू ही रहते हैं। यद्यपि उनका नाम वायु, पित्त व कफ है।
तथापि कुछ वैद्यक ग्रंथों में खासकर भेल संहिता में वे ““प्रतिमूलधातु”” के नाम से कहे गए हैं ।
वात, पित्त व कफ के स्थान व कायोँ का सविस्तार वर्णन कल्याणकारक ग्रंथ में है। वात, पित्त व कफ
यह त्रिधातु जीवन के मूल आधारभूत है। किसी भी प्राणी के शरीर में इनका अस्तित्व अनिवार्य है। बिल्कुल
सू़म शरीरी प्राणी को भी देखे तो मालूम होगा कि उसके श्लेष्म भय शरीर में जल का अंश रहता ही है। वह
अपने आहार को ग्रहण कर उसका पचन करते हुए अपने शरीर की वृद्धि करता ही है। यह कार्य उसके शरीर
में स्थित पित्त धातु के कारण से होता है। इतना ही क्यों ? अत्यन्तात्यन्त सू़म शरीर में भी सर्व व्यापार होते
रहते हैं और उसमें सप्तधातुओं में से रस धातु विद्यमान रहता है। आगे जैसे-जैसे वह प्राणी अनेकावयवी बनता
है, तब उसका शारीरिक व्यापार भी जाता बढता है।
प्राणयंग जैसे-जैसे बढता जाता है, वैसे ही उसमें प्रतिमूलधातु कविां स्थूल धातु अधिकाधिक श्रोणी से
उपलब्ध होता है, किन्हीं प्राणियों में रस व रक्त यही धातु मिलते हैं। किन्हीं में रस, रक्त व मांस और किन्हीं में
रस, रक्त, मांस, अस्थि, मज्जा व शुक्र धातु रहतीं हैं। प्रतिमूलधातु कविां सप्तधातु-स्थूल धातुओं में कोई भी
धातु प्राणयंग में रहे या न रहे परन्तु त्रिधातु तो अवश्य रहतीं ही हैं। वे तीनों ही रहते हैं। तीनों की सहायता से